Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में AAP कैंडिडेट की जमानत नहीं हुई जब्त 

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में AAP कैंडिडेट की जमानत नहीं हुई जब्त 

दिल्ली नगर निगम चुनाव में सिर्फ एक ही आप कैंडिडेट मो. इशराक खान की हार हुई थी

सोनल गुप्ता
वेबकूफ
Published:
वेबकूफ की पड़ताल में ये दावा फेक निकला, आप के किसी कैंडिडेट की जमानत जब्त नहीं हुई
i
वेबकूफ की पड़ताल में ये दावा फेक निकला, आप के किसी कैंडिडेट की जमानत जब्त नहीं हुई
सोर्स : स्क्रीनशॉट/ ट्विटर
✕

advertisement

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ये झूठा दावा कर रहे हैं कि दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में आप के कैंडिडेट की जमानत जब्त हो गई है.

वेबकूफ की पड़ताल में सामने आया कि दिल्ली नगर निगम उप-चुनाव में सिर्फ एक ही आप कैंडिडेट मो. इशराक खान की हार हुई. चौहान नगर से प्रत्याशी मोहम्मद इशराक को भी 21,9688 वोटों में से 5,561 वोट मिले, जो कि किल वोटों का छठवां हिस्सा है.

सबसे पहली बार कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ये दावा किया गया. हालांकि, बाद में कांग्रेस ने इस पर एक स्पष्टीकरण जारी किया.

पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए यहां क्लिक करेंसोर्स : (स्क्रीनशॉट /ट्विटर)

ट्विटर और फेसबुक पर अन्य यूजर्स ने भी ये दावा किया

पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए यहां क्लिक करेंसोर्स : (स्क्रीनशॉट /ट्विटर)
पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए यहां क्लिक करेंसोर्स : (स्क्रीनशॉट /ट्विटर)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए यहां क्लिक करेंसोर्स : (स्क्रीनशॉट /ट्विटर)

पड़ताल में हमने क्या पाया

चुनाव आयोग के मुताबिक, कैंडिडेट को नामांकन भरते समय 5,000 रुपए का बॉन्ड भरना होता है. जमानत जब्त होने की सूरत में कैंडिडेट को ये राशि वापस नहीं मिलती है.

हमने 3 मार्च को घोषित हुए दिल्ली नगर निगम के उपचुनावों के परिणाम भी देखे. आप से सिर्फ बार्ड 040-ई के एक प्रत्याशी की हार हुई है. मो. इशराक खान को कांग्रेस के चौधरी जुबैर अहमद ने 10,642 वोटों से हराया था. हालांकि, इशराक 5,561 वोट हासिल करने में कामयाब रहे थे.

सोर्स : (स्क्रीनशॉट /वेबसाइट)

चूंकि इशराक ने कुल वोटों का छठवां हिस्सा हासिल किया, इसलिए ये दावा फेक है उनकी जमानत जब्त नहीं हुई.

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT