Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Aamir Khan की पूजा करते हुए 2017 की फोटो, लाल सिंह चड्ढा फिल्म से जोड़कर वायरल

Aamir Khan की पूजा करते हुए 2017 की फोटो, लाल सिंह चड्ढा फिल्म से जोड़कर वायरल

Aamir Khan की पूजा करते हुए फोटो वायरल है, दावा है कि वो बॉयकॉट कैंपेन से सबक लेकर ऐसा कर रहे हैं

Siddharth Sarathe
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>पूजा करते आमिर खान की फोटो लाल सिंह चड्ढा से जोड़कर वायरल</p></div>
i

पूजा करते आमिर खान की फोटो लाल सिंह चड्ढा से जोड़कर वायरल

फोटो : Altered by Quint

✕

advertisement

एक्टर आमिर खान (Amir Khan) की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वो पूजा करते दिख ऱहे हैं. दावा किया जा रहा है कि आमिर ने अपनी हालिया फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) को लेकर चले बॉयकॉट कैंपेन से सबक लेकर ऐसा किया. हालांकि, ये सच नहीं है. पूजा करते दिख रहे आमिर खान की ये फोटो साल 2017 की है, जब आमिर गुजरात के बड़ोदरा में नवरात्रि पूजा में शामिल हुए थे. इस फोटो का 2022 में आई उनकी फिल्म के हिट या फ्लॉप होने या फिल्म के खिलाफ बॉयकॉट कैंपेन से कोई संबंध नहीं है.

दावा

फोटो के साथ शेयर किया जा रहा टेक्स्ट है - ये तो पीके में दिखा रहा था कि पूजा करना बेकार है मंदिरों में सब गंदा धंधा होता है । दूध जल चढ़ाना गलत है तो अब क्या हुआ ? मूवी पिटते ही हाथ में पूजा की थाली आ गई ।

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक

कई यूजर्स ने आमिर खान की ये फोटो इसी दावे से शेयर की, अर्काइव यहां और यहां देख सकते हैं.

पड़ताल में हमने क्या पाया?

वायरल फोटो को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से हमें एंटरटेनमेंट वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा पर 25 सितंबर 2017 को छपी फोटो स्टोरी में यही फोटो मिली. हेडलाइन में बताया गया है कि आमिर गुजरात के बड़ोदरा में दुर्गा पूजा में शामिल हुए थे. दैनिक जागरण की 2017 की रिपोर्ट में भी यही फोटो है.

2017 की है पूजा करते आमिर खान की ये फोटो 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/दैनिक जागरण

Deccan Chronicle की रिपोर्ट में बताया गया है कि आमिर खान अपनी फिल्म सीक्रेट सूपरस्टार के प्रमोश के लिए 24 सितंबर, 2017 को गुजरात के बड़ोदरा गए थे. यहां वो दुर्गा पूजा में भी शामिल हुए.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

यूट्यूब चैनल VIRAL BOLLYWOOD पर हमें वो वीडियो भी मिला, जिसमें आमिर खान दुर्गा पूजा करते दिख रहे हैं.

साफ है कि आमिर खान की साल 2017 की फोटो को सोशल मीडिया पर 2022 में आई उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा से जोड़कर शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9643651818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT