Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019जंतर-मंतर के हालिया प्रदर्शन का नहीं हाथ जोड़ते छात्रों को पीटती पुलिस का वीडियो

जंतर-मंतर के हालिया प्रदर्शन का नहीं हाथ जोड़ते छात्रों को पीटती पुलिस का वीडियो

वीडियो 2024 का है, जब बिहार में BPSC परीक्षा को लेकर प्रदर्शन हुए थे

सिद्धार्थ सराठे
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन का बताकर वायरल है ये वीडियो</p></div>
i

जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन का बताकर वायरल है ये वीडियो

फोटो : स्क्रीनशॉट/फेसबुक/Altered by The Quint

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें कुछ युवा पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर बैठे हैं. वहीं पुलिस बेरहमी से युवाओं के साथ मारपीट कर रही है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन की है.

वीडियो ऐसे वक्त पर शेयर किया जा रहा है जब इस प्रदर्शन से 20-21 जुलाई के दौरान सुरक्षा बलों की तरफ से प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग और लाठीचार्ज करने की कई खबरें सामने आई हैं.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/X

क्या ये सच है ? : नहीं, वायरल वीडियो दिसंबर 2024 का है, न की हाल में जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन का.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल हो रहे वीडियो के स्क्रीनशॉट को हमने गूगल लेंस के जरिए सर्च किया, तो हमें कांग्रेस के आधिकारिक X अकाउंट पर इस वीडियो का लंबा वर्जन मिला.

कांग्रेस के पोस्ट से हमें अंदाजा मिला कि वीडियो बिहार के BPSC परीक्षा के कथित तौर पर पेपर लीक होने के मामले से जुड़ा है. हमने आगे इस मामले से जुड़ी रिपोर्ट्स सर्च कीं.

NDTV की 26 दिसंबर 2024 की रिपोर्ट में भी हमें इसी वीडियो का स्क्रीनशॉट मिला. रिपोर्ट में बताया गया है कि बीपीएससी ने पटना के कुम्हरार इलाके में स्थित बापू परीक्षा केंद्र में आयोजित सीसीई की प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दी थी, जहां 13 दिसंबर को उम्मीदवारों द्वारा किए गए हंगामे के बाद ड्यूटी पर मौजूद एक अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. 

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

निष्कर्ष : मतलब साफ है, सोशल मीडिया पर दिसंबर 2024 के वीडियो को हाल में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन का बताकर शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT