Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Videos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019तुम्हारी सुलु: देखने लायक है चुलबुली विद्या बालन का अंदाज

तुम्हारी सुलु: देखने लायक है चुलबुली विद्या बालन का अंदाज

आखिर क्यों देखें तुम्हारी सुलु?

Stutee Ghosh
वीडियो
Published:
विद्या बालन की फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ का पोस्टर 
i
विद्या बालन की फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ का पोस्टर 
(फोटो: ट्विटर)
✕

advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' रिलीज हो गई है. फिल्म देखते समय हम तुम्हारी सुलु से मिलते हैं, लेकिन फिल्म देखने के बाद तुम्हारी सुलु बन जाती है 'हमारी सुलु'. यहां विद्या बालन का अंदाज बहुत ही क्यूट लगता है.

सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विद्या एक मीडियम क्लास हाउस वाइफ के किरदार में हैं, जिनके हर रोज अलग प्लान होते हैं. कभी अपना टैक्सी बिजनेस करना है, तो कभी आरजे बनना है. सुलु सबको बोलती है, 'मैं कर सकती हूं.'

फिल्म के फर्स्ट हाफ से पहले सुलुआरजे बन जाती हैं. एक रेडियो चैनल में लेट नाइट शो सुलु को मिल जाता है. लेकिन फिल्म के सेकंड हाफ में सुलु कुछ परेशान नजर आती हैं. आखिरी परेशान होने की बात भी है. रेडियो पर शो करने के साथ-साथ पति भी संभलना है, बच्‍चों का खयाल रखना है, घर की देखभाल भी करनी है.

आखिर क्यों देखें 'तुम्हारी सुलु'?

आपको फिल्म तुम्हारी सुलु जरूर देखनी चाहिए. इसका क्या कारण है, ये हम आपको बताते हैं. पहला कारण है विद्या बालन. लंबे समय बाद विद्या इस अंदाज में नजर आई हैं. उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से किरदार में खुद को ढाल लिया है.

दूसरा कारण है मानव कौल यानी कि अशोक, जिन्होंने फिल्म सुलु के पति की भूमिका निभाई है. फिल्म में दोनों की एक-दूसरे से बाउंडिग परफेक्ट है. तीसरा कारण है नेहा धूपिया, जो फिल्म में रेडियो स्टेशन के बॉस का किरदार निभा रही हैं. उन्होंने बॉस के रूप में अच्छा रोल प्ले किया है. इसके अलावा विजय मौर्या रेडियो शो के प्रॉड्यूसर बने हैं.

सुलु और विजय मौर्या ने फिल्म में कई मजेदार सीन दिखाए हैं. विद्या बालन की परफॉर्मेंस के लोग यूं ही कायल नहीं हैं. ‘डर्टी पिक्चर’ से लेकर ‘कहानी’ तक विद्या ने हर तरह के किरदार में खुद को साबित किया है.

हम इस फिल्म को 5 में से 3.5 क्विंट देते हैं.

ये भी पढ़ें- विद्या बालन के सेक्सी अंदाज में फिल्मी डायलॉग

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT