Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Videos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019उदयपुर हत्या के बाद पूरे राजस्थान में अलर्ट, ADG की अपील-कोई न देखे वो वीडियो

उदयपुर हत्या के बाद पूरे राजस्थान में अलर्ट, ADG की अपील-कोई न देखे वो वीडियो

Udaipur murder: राजस्थान पुलिस की मीडिया से अपील- न चलाएं वीडियो.

क्विंट हिंदी
वीडियो
Updated:
<div class="paragraphs"><p>राजस्थान ADG लॉ एंड ऑर्डर, हवा सिंह घुमरिया</p></div>
i

राजस्थान ADG लॉ एंड ऑर्डर, हवा सिंह घुमरिया

फोटोः क्विंट

advertisement

राजस्थान के उदयपुर में कथित तौर पर नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले एक शख्स का मर्डर कर दिया गया. शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए उदयपुर जिले में 24 घंटे के लिए नेट बंद कर दिया गया. राजस्थान पुलिस ने भी समाज में शांति बहाली की लिए मीडिया से वीडियो नहीं चलाने का अनुरोध किया है. खुद सीएम ने कहा है कि ये वीडियो शेयर न करें.

राजस्थान के ADG लॉ एंड ऑर्डर हवा सिंह घुमरिया ने मीडिया से अपील की है वो इस वीडियो को न चलाएं. इससे समाज में घृणा उत्पन्न होगी.

उन्होंने जानकारी दी है कि सुरक्षा के तहत उदयपुर में 600 पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं. इसके लिए दूसरे जिलों से भी एसपी की तैनाती की गई है.

इनपुट-पंकज सोनी

Published: 28 Jun 2022,07:47 PM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT