
advertisement
देशभर में 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) पर बैन (Ban) लग गया है, इसके तहत प्लास्टिक की कई चीजें नहीं मिलेगी. केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ( Ministry Of Environment Forest And Climate Change) की लिस्ट में घरेलू यूज में आने वाली प्लास्टिक भी शामिल है. जिसको 1 जुलाई से बंद कर दिया गया है.
सिंगल यूज प्लास्टिक यानी एक बार यूज करके हम उसे फेंक देते हैं जिससे पर्यावरण को काफी नुकसान होता है, सरकार ने इसलिए ही सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगा दिया है.
केंद्र सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाया तो सिटीजन जर्नलिस्ट शिखर बरनवाल ने प्लास्टिक का प्रभाव देखने दिल्ली की आजादपुर मंडी का दौरा किया. उन्होंने वहां जाने का बाद पाया कि वहां पर ऐसी कई दुकानें हैं जहां अभी भी प्लास्टिक यूज हो रहा है. शिखर ने आगे बताया कि जब लोगों से इस बारे में बात की तो दूकानदारों का कहना है कि प्लास्टिक के बाद उसका कोई एलटरनेटिव नहीं है. और जो है वो काफी महंगा है.
जब शिखर ने दुकानदारों से बात की तो उन्होंने कहा कि “ हम भी मानते हैं कि पन्नी प्रदूषण फैलाती है, लेकिन क्या कर सकते हैं इससे रोजी रोटी चल रही है कितना व्यापारी इससे जी रहा है. वहीं दूसरे दुकानदार ने कहा कि हम लोगों को पन्नी मिल रही है हमें कोई दिक्कत नहीं आ रही है, हम लोग प्लास्टिक यूज कर रहे हैं.
जब उनसे पूछा गया कि क्यों यूज कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि जब हमें आगे से मिल रही है तो हम करेंगे ही, हमें नहीं मिलेगी तो हम नहीं यूज करेंगे. वहीं एक और सब्जी व्यापारी ने कहा कि सरकार ने जो ये पॉलीथिन बैन किया है तो इतने पैसो में ही हमें कोई दूसरी चीज मिल जाती है तो कोई दिक्कत नहीं है मान लिए ये हमें 30 पैसे में मिल रहा है और दूसरी चीज 5 रूपए में पड़ रही है तो इससे हमारे साथ-साथ ग्राहकों को भी दिक्कत है.
एक और व्यापारी का कहना है कि प्लास्टिक बैन होने से गरीब आदमी का व्यापार खत्म हो जाएगा, जो आधा या एक किलो सब्जी बिकता है वो बिकना बंद हो जाएगी. और लोग कहते हैं कि प्लास्टिक से नुकसान होता है तो लोग खुद ही प्लास्टिक रोड पर क्यों फेंकते है.
सिंगल यूज प्लास्टिक के व्यापारयों से बात की गई तो उनका कहना है कि जो ग्राहक आते हैं वो बिना बैग के आते हैं, तो वो कहते हैं थेहली दो, लेकिन सरकार ने प्लास्टिक बैन कर दी है तो कहां से दें. थोड़ी दिक्कतें तो आ ही रही हैं लेकिन सरकार अगर कुछ हल निकाल दे तो अच्छा रहेगा.
ऐसा नहीं है कि ये बैन अचानक लगाया गया हो, साल 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लाल किले पर 15 अगस्त को भाषण में सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन करने का जिक्र किया था. 12 अगस्त 2021 को सेंट्रल प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने नियमों में बदलाव किया.
जिसमें बताया जाता है कि 30 सितंबर 2021 से 75 माइक्रोन तक के प्लास्टिक को बैन किया जाएगा. ये जो बैन था इसे तीन फेजेज में बैन लगाया गया था. पहला बैन जो था वो सितंबर 2021 में किया गया वहीं दूसरा इसी साल 1 जुलाई 2022 को हुआ है, और तीसरा फेज दिसंबर 2022 में 120 माइक्रोन तक की प्लास्टिक पर बैन लगवाने की बात कही गई है.