
advertisement
भुवनेश्वर से लेकर अहमदाबाद और लखनऊ से लेकर मोहाली तक गुरुवार के दिन लोग रिलायंस के डिजिटल स्टोर और डिजिटल एक्सप्रेस स्टोर में रात के 2 बजे से ही लाइन में खड़े दिखे, ताकि जियो 4 जी के ट्रायल के लिए निशुल्क मिल रहे सिम को पा सकें.
अभी तक यह ऑफर केवल कुछ ब्रांड के स्मार्टफोन पर ही उपलब्ध है, जिसमें सैमसंग, एलजी, पैनासोनिक, माइक्रोमैक्स, एसुस, टीसीएल, अल्काटेल और एलवाईएफ के 4जी डिवाइस शामिल हैं.
जियो के सिम के साथ 4जी एलटीई सेवाएं मुफ्त उपलब्ध है, जिसमें अनलिमिटेड एचडी वॉयस और वीडियोकॉल, अनलिमिटेड एसएमएस और अनलिमिटेड हाईस्पीड डेटा शामिल है.