Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Videos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019राजीव गांधी हत्याकांड: SC के ऑर्डर पर रिहा होगा राजीव गांधी का हत्यारा पेरारिवलन

राजीव गांधी हत्याकांड: SC के ऑर्डर पर रिहा होगा राजीव गांधी का हत्यारा पेरारिवलन

AG Perarivalan लगभग 32 सालों बाद आजाद होगा

क्विंट हिंदी
वीडियो
Updated:
<div class="paragraphs"><p>SC के ऑर्डर पर रिहा होगा राजीव गांधी का हत्यारा पेरारिवलन</p></div>
i

SC के ऑर्डर पर रिहा होगा राजीव गांधी का हत्यारा पेरारिवलन

फोटो- द क्विंट

✕

advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार, 18 मई को संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत राजीव गांधी हत्याकांड मामले में सजा काट रहे एजी पेरारिवलन उर्फ ​​अरिवु को रिहा करने का आदेश दिया है. लगभग 32 सालों बाद पेरारिवलन आजाद होगा.

पेरारीवलन पर आरोप लगाया गया था कि उसने लिट्टे के साजिशकर्ता के लिए दो 9-वोल्ट 'गोल्डन पावर' बैटरी सेल खरीदे थे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
सुप्रीम कोर्ट ने पेरारिवलन की रिहाई की याचिका मंजूर कर ली है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य कैबिनेट का फैसला राज्यपाल पर बाध्यकारी है. सभी दोषियों की रिहाई का रास्ता खुला हुआ है.

11 जून 1991 में पेरारिवलन 19 साल का था जब उसे गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद से पेरारिवलन ने 15 साल मौत की सजा पर और कुल लगभग 24 साल एकांत कारावास में बिताए हैं.

पेरारीवलन अब तक जमानत पर रिहा था. रिहाई के लिए उसने रिहा करने को लेकर याचिका लगाई थी. 2008 में तमिलनाडु कैबिनेट ने उसे रिहा करने का फैसला भी ले लिया था, लेकिन राज्यपाल ने मामले को राष्ट्रपति के पास भेज दिया था, तभी से उसकी रिहाई का मामला लंबित था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को मामले की सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रख लिया था.

Published: 18 May 2022,11:57 AM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT