Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Videos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019EXCLUSIVE। ट्रांसपोर्ट में होगा चमत्कार, आएगा NHAI बॉन्ड: गडकरी

EXCLUSIVE। ट्रांसपोर्ट में होगा चमत्कार, आएगा NHAI बॉन्ड: गडकरी

शहर के साथ ग्रामीण विकास पर भी खास ध्यान: नितिन गडकरी

संजय पुगलिया
वीडियो
Updated:
बायोफ्यूल और इलेक्ट्रिक वाहनों पर रहेगा जोर: नितिन गडकरी
i
बायोफ्यूल और इलेक्ट्रिक वाहनों पर रहेगा जोर: नितिन गडकरी
(फोटो: हिंदी क्विंट)

advertisement

नरेंद्र मोदी सरकार में नितिन गडकरी को सबसे व्यस्त मंत्रियों में से एक कहा जाता है. उनके पास बड़े मंत्रालयों का प्रभार है. इसमें सड़क और परिवहन मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय शामिल हैं.

क्विंट के एडिटोरियल डायरेक्टर संजय पुगलिया को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में नितिन गडकरी ने हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखी.

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि 40 किलोमीटर प्रति दिन रोड बनाने के लक्ष्य पर वो कायम हैं. इस साल रोजाना 28 किलोमाटर सड़क बनाने का लक्ष्य है. लेकिन अगले साल रोजाना 40 किलोमीटर प्रति दिन सड़क बनाई जाएगी.

इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में नितिन गडकरी ने भारतीय नौसेना को लेकर हुए विवाद पर कहा

मैंने जमीन को लेकर जिक्र किया ये सच है, लेकिन नौसेना के अधिकारियों और उनके त्याग का अपमान नहीं किया है. मेरी बात सिर्फ मुंबई पोर्ट ट्रस्ट तक सीमित थी.

नितिन गडकरी ने कहा था कि दक्षिण मुंबई में नौसेना की क्या जरूरत है. दरअसल नौसेना ने आवासीय परिसर बनाने के लिए दक्षिण मुंबई में सरकार से जमीन की मांग की थी, जिसके बाद नितिन गडकरी ने ये बात कही थी और विवाद हो गया था.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

बजट से क्या उम्मीदें?

नितिन गडकरी ने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को प्राथमिकता देते हैं. और देश के विकास और रोजगार के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरी है. उन्होंने कहा,

हम लोग कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. हमें विश्वास है कि वित्त मंत्री इन बातों का बजट में ख्याल रखेंगे.

नितिन गडकरी ने कहा कि हम जल्द नदियों को जोड़ने के प्रोजेक्ट को शुरू करना चाहते हैं. ये प्रोजेक्ट डेढ़ लाख करोड़ के हैं. इसके लिए उन्हें विदेशी लोन की अनुमति चाहिए होगी. उन्होंने कहा, 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के पीएम के लक्ष्य को इससे हासिल किया जा सकेगा.

NHAI बॉन्ड जल्द लाएगी सरकार

नितिन गडकरी ने कहा कि मार्च-अप्रैल में NHAI का बॉन्ड लाया जाएगा. इससे आम लोगों को काफी फायदा होगा.

इसके जरिए लोगों को निवेश पर 8% का रिटर्न देने की कोशिश करूंगा और 10 साल की गारंटी दूंगा.
नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बैंक सिर्फ 6 प्रतिशत ब्याज देते हैं, जबकि हम 7.75% और 8% तक ब्याज देंगे.

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तरफ से ऐसी योजना लाई जा रही है, जिसमें निवेश से आम आदमी को 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा. वहीं, महिलाओं और 60 साल से ज्यादा के बुजुर्गों को 7.75 फीसदी ब्याज मिलेगा.

पर्यावरण पर ध्यान देना जरूरी

नितिन गडकरी का कहना है कि आने वाले कुछ महीनों में देश के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में बड़े बदलाव होंगे.

आने वाले एक साल में पूरे देश में चमत्कार होगा. देश में जैविक ईंधन (बायोफ्यूल)से गाड़ियां चलेंगी. इसके लिए जरूरत के मुताबिक सप्लाई होगी. अगले दो साल में ऑटोमोबाइल सेक्टर की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी.
नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री

नितिन गडकरी ने कहा कि शहर के साथ ग्रामीण विकास पर भी खास ध्यान दिया गया है. किसानों को ध्यान में रखकर कई काम किए गए हैं. जिससे उनकी आय को बढ़ाया जा सके.

[गणतंत्र दिवस से पहले आपके दिमाग में देश को लेकर कई बातें चल रही होंगी. आपके सामने है एक बढ़ि‍या मौका. चुप मत बैठिए, मोबाइल उठाइए और भारत के नाम लिख डालिए एक लेटर. आप अपनी आवाज भी रिकॉर्ड कर सकते हैं. अपनी चिट्ठी lettertoindia@thequint.com पर भेजें. आपकी बात देश तक जरूर पहुंचेगी]

Published: 22 Jan 2018,10:42 AM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT