Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Videos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019क्यों करना पड़ा पलायन? मुंबई के मजदूरों से खुद सुनिए

क्यों करना पड़ा पलायन? मुंबई के मजदूरों से खुद सुनिए

धारावी के मजदूरों की ज़ुबानी सुनिए लॉकडाउन के वक्त पलायन की असली कहानी

ऋत्विक भालेकर
वीडियो
Updated:
<div class="paragraphs"><p>महाराष्ट्र से लॉकडाउन में मजदूरों ने क्यों किया पलायन?</p></div>
i

महाराष्ट्र से लॉकडाउन में मजदूरों ने क्यों किया पलायन?

(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

7 फरवरी को संसद में दिए अपने बयान में पीएम मोदी ने मजदूरों के पलायन से देशभर में कोरोना फैलाने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया. जिसके बाद महाराष्ट्र कांग्रेस ने बीजेपी और केंद्र के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है. लेकिन राजनीति से इतर आखिर इन मजदूरों ने पलायन करने का फैसला क्यों किया ये जानने के लिए क्विंट ने धारावी के कुछ मजदूरों से बात की.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

दरअसल, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई बहस में कहा था कि कोरोना काल में कांग्रेस ने हद कर दी. पहली लहर में लॉकडाउन के बाद कांग्रेस ने मुंबई दिल्ली जैसे शहरों में मजदूरों को गांव भेजने के लिए मुफ्त में ट्रेन की टिकटें बांटी. जिसकी वजह से देशभर में कोरोना फैला.

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आपदा में अवसर की राजनीति करने का आरोप लगाया.

धारावी के जिन मज़दूरों से क्विंट ने बात की उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के वक़्त उनकी आमदनी रुक ही गई थी साथ ही खाने की समस्या भी होने लगी थी. लोगों के मदद से वो अपने घरों को लौट पाए और फिर जैसे-तैसे ज़िंदगी का गुज़ारा किया. देखिए पूरा वीडियो

Published: 15 Feb 2022,05:06 PM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT