Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Videos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कुलदीप सेन: पिता चलाते हैं सैलून, बेटे ने IPL में बॉलिंग से बनाई पहचान

कुलदीप सेन: पिता चलाते हैं सैलून, बेटे ने IPL में बॉलिंग से बनाई पहचान

कुलदीप इतने गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं कि कोच को फीस देने के लिए उनके पास पैसे भी नहीं थे

Dhananjay Kumar
वीडियो
Published:
<div class="paragraphs"><p>कुलदीप सेन: पिता चलाते हैं नाई की दुकान बेटे ने IPL में बॉलिंग से किया नाम रौशन</p></div>
i

कुलदीप सेन: पिता चलाते हैं नाई की दुकान बेटे ने IPL में बॉलिंग से किया नाम रौशन

IPL 2022

✕

advertisement

आईपीएल (IPL 2022) भारत में क्रिकेट का एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसने कई ऐसे खिलाड़ियों को मंच देकर स्टार बना दिया जिनके बारे में पहले कोई नहीं जानता था, चाहे वो रविंद्र जडेजा हों या हार्दिक पंड्या. पिछले सीजन भी उमरान मलिक आईपीएल की एक नई खोज के रूप में सामने आए.

अब इस सीजन IPL ने एक ऐसा सितारा खोज निकाला है जिसके संघर्ष की कहानी चीखें मार-मार कर बाहर आने का इंतजार कर रही थी. हम बात कर रहे हैं कुलदीप सेन (Kuldeep Sen) की जो इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं. कुलदीप के पिता मध्यप्रदेश के रीवा में नाई की एक छोटी सी दुकान चलाते हैं. कुलदीप इतने गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं कि कोच को फीस देने के लिए उनके पास पैसे भी नहीं थे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

रीवा के प्रतिभाशाली गेंदबाज कुलदीप सेन ने आईपीएल में अपने डेब्यू मैच में ही शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर राजस्थान रॉयल्स को मैच जिताया. लखनऊ के खिलाफ अंतिम ओवर में मात्र 15 रनों को डिफेंड कर कुलदीप सेन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को 3 रन से मैच जीता दिया. कुलदीप को अपने आईपीएल के कैरियर के दूसरे ओवर में ही सफलता मिल गई थी उन्होंने मैच में 146.4 km/ph की स्पीड से सबसे तेज गेंद फेंकी, जिसके लिए उन्हें अवार्ड भी दिया गया. उनके इस शानदार प्रदर्शन से उनके परिवार के साथ ही रीवा वासियों में खुशी की लहर है.

IPL में कुलदीप के चयन के बाद से ही रीवा सहित विंध्य वासी कुलदीप को IPL मैदान पर देखना चाह रहे थे क्रिकेट प्रेमियों का सपना था कि चयन के बाद कुलदीप मैदान पर दिखे और अपने शानदार खेल से रीवा का नाम रोशन करें. कुलदीप सेन रीवा के एक सामान्य परिवार से है उन्हे बचपन से ही क्रिकेट खेलने का बड़ा शौक था उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है.

उनके पिता रामपाल सेन नाई हैं और रीवा के सिरमौर चौराहे में फाइन हेयर कटिंग के नाम से सैलून की दुकान चलाते हैं. उनका परिवार रीवा के हरिहरपुर में रहता है.

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT