IPL-9 में नहीं सुनाई देगी हर्षा भोगले की आवाज

खबर है कि टीम के सीनियर खिलाड़ियों की शिकायत पर आईपीएल-9 से बाहर किए गए हैं हर्षा भोगले.

द क्विंट
वीडियो
Published:
दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के साथ कमेंटेटर हर्षा भोगले (फोटोः Twitter)
i
दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के साथ कमेंटेटर हर्षा भोगले (फोटोः Twitter)
null

advertisement

भारतीय क्रिकेट की आवाज बन चुके दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले IPL-9 टूर्नामेंट से दूर रखा गया है. इस वजह से ग्लैमर और खेल के तड़के वाले इस टूर्नामेंट के सीजन में क्रिकेट फैंस को दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले की आवाज सुनाई नहीं देगी.

बीसीसीआई के इस फैसले से खुद भोगले भी हैरान हैं, क्योंकि उन्हें अब तक इसकी वजह नहीं बताई गई है. हालांकि खबर ये भी है कि टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों की शिकायत पर हर्षा भोगले को इस टूर्नामेंट से बाहर रखा गया है.

बहरहाल, बीसीसीआई के इस फैसले को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है.

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT