Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Videos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019CAA प्रोटेस्ट: इन लोगों ने सीलमपुर में हिंसा और भड़कने से रोकी थी

CAA प्रोटेस्ट: इन लोगों ने सीलमपुर में हिंसा और भड़कने से रोकी थी

सीलमपुर: ये नहीं रोकते तो और हो सकती थी हिंसा

Akanksha Kumar, Arpita Raj & Vikram Venkateswaran & रितु जैकब
वीडियो
Published:
(फोटो: क्विंट हिंदी)
i
null
(फोटो: क्विंट हिंदी)
✕

advertisement

17 दिसंबर 2019 को दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हजारों लोगों का प्रदर्शन जब हिंसक हो चला था, तब एक मदरसे और कुछ स्थानीय लोगों ने शांति कायम कराने में बड़ी भूमिका निभाई. दरअसल इन्होंने प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील की थी.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
बता दें कि सीलमपुर में यह प्रदर्शन नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ हुआ था. 

इस प्रदर्शन के बीच बाबुल-उलूम मदरसा के प्रिंसिपल मोहम्मद दाऊद को एडिशनल DCP रोहित राजबीर सिंह ने बुलाकर प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील करने के लिए कहा था.

इस बीच कई स्थानीय लोग जैसे RWA (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) के जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर फहीम बेग भी स्पॉट पर पहुंचे थे. उन्होंने लाउडस्पीकर से मदरसा के बाहर प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील की थी.

ये अपील बुजुर्गों और क्षेत्र के लोकप्रिय लोगों ने की थी, इसलिए प्रदर्शनकारियों ने तुरंत उनकी बात मान ली थी.

‘DCP ने हमसे आग्रह किया कि हम प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील करें. हमने उनसे कहा कि उनकी बात सरकार तक पहुंच चुकी है.
मोहम्मद दाऊद, प्रिंसिपल, बाबुल-उलूम मदरसा 

मोहम्मद दाऊद पिछले 30 सालों से स्थानीय मस्जिद के इमाम भी हैं, उनका कहना है कि उन्होंने अभी तक इतने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन नहीं देखा.

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT