जून में होगी राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी

राहुल वैद्य की बहन श्रुति ने इसी साल शादी की बात कंफर्म की

अबीरा धर
वीडियो
Published:
i
null
null

advertisement

कुछ ही दिनों में बिग बॉस 14 खत्म होने वाला है और कोई एक भाग्यशाली प्रतियोगी BB 14 ट्रॉफी के साथ घर लौटेगा. अगर आप लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग देखते हैं तो बिग बॉस 14 के विजेता के बारे में बात करते समय केवल दो ही नाम लोगों के दिमाग में आते हैं और वो है रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हमने राहुल वैद्य की बहन श्रुति से बात की जिन्होंने कहा कि जिस तरह का समर्थन उन्हें मिल रहा है उसे देखकर परिवार रोमांचित है. वहो राहुल को अपने हाथ में ट्रॉफी के साथ घर से बाहर निकलते हुए देखना चाहती हैं और शादी के मोड में आना चाहती हैं. जी हां, वो दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी के बारे में बात कर रही हैं.

पिछली बार जब हमने राहुल की मां से बात की थी, तब भी वो दिशा की कॉल का इंतजार कर रही थीं, लेकिन अब चीजें बहुत आगे बढ़ चुकी हैं. परिवारों ने बात कर ली है और उसकी बहन ने बताया है कि इस साल दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे. हमारे सूत्रों के मुताबिक़ शादी जून में होगी, लेकिन अभी तारीख तय नहीं हुई है. तारीख के राहुल बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद तय होंगे.

“शादी तय हो गई है. बहुत ही बेसिक लेवल पर हमने परिवार से और दिशा से बात की है. लेकिन अभी बहुत सारे फैसले लिए जाने बाकी हैं क्योंकि हम दूल्हे के वापस आने का इंतजार करते हैं. बारात दूल्हे के बिना क्या करेगी. इसलिए हम सभी राहुल का इंतजार कर रहे हैं और जैसे ही वो ट्रॉफी जीतते हैं और घर आते हैं हम जल्दी से सब कुछ फाइनल कर लेंगे.
श्रुति वैद्य, राहुल की बहन

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT