
advertisement
मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने क्विंट हिंदी से चर्चा में लोकगीतों पर बात की. उन्होंने बताया कि बॉलीवुड और हॉलीवुड के जमाने में लोकगीतों को आगे लाना कितनी बड़ी चुनौती है.
इस बातचीत में उन्होंने कहा कि जब गांवों में आधुनिकता की होड़ के कारण पुरानी चीजों को नजरअंदाज किया जाता है, तो काफी तकलीफ होती है. उन्होंने कहा इसके लिए घर से ही शुरुआत करनी होगी.
इसके अलावा मालिनी ने पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी से अपने खास रिश्ते के बारे में बताया और यूपी में जारी एंटी रोमियो स्क्वॉड पर अपनी राय रखी.
वीडियो एडिटर: पूर्णेंदु प्रीतम
यह भी देखें: साधारण लोगों की असाधारण कहानियां सुनाता हूं: नीलेश मिसरा
WhatsApp के जरिये द क्विंट से जुड़िए. टाइप करें “JOIN” और 9910181818 पर भेजें .