Members Only
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019BJP की 5वीं लिस्ट: मंडी से कंगना मैदान में तो पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कटा- बड़ी बातें

BJP की 5वीं लिस्ट: मंडी से कंगना मैदान में तो पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कटा- बड़ी बातें

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है.

मोहन कुमार
राजनीति
Published:
<div class="paragraphs"><p>Lok Sabha Election 2024 BJP</p></div>
i

Lok Sabha Election 2024 BJP

(फोटो- पीटीआई)

✕

advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने प्रत्याशियों की 5वीं सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 111 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है. बीजेपी उम्मीदवारों की इस लिस्ट में कंगना रनौत से लेकर अरुण गोविल जैसी फिल्मी दुनिया के बड़े नाम हैं. तो वहीं वरुण गांधी जैसे ऐसे नाम भी हैं जिन्हें पार्टी ने सीट से टिकट काट दिया है.

चलिए आपको बताते हैं कि कौन-कौन सी ऐसी सीटें हैं जहां पार्टी के ऐलान ने सबका ध्यान खिंचा है. 2 ऐसे नाम भी हैं जिन्होंने लिस्ट आने से पहले ही सरेंडर कर दिया था.

बीजेपी की 5वीं लिस्ट: क्या है बड़ी बात?

  • हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से एक्ट्रेस कंगना रनौत को टिकट

  • यूपी के मेरठ से अरुण गोविल को बीजेपी ने टिकट दिया. इन्होंने धारावाहिक रामायण में राम जी का किरदार निभाया था.

  • गाजियाबाद से अतुल गर्ग को टिकट दिया गया है. यहां से रिटायर्ड जनरल वीके सिंह सांसद हैं.

  • सुल्तानपुर से मेनका गांधी को फिर टिकट

  • पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी की जगह सीट से जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा गया है.

  • झारखंड की दुमका सीट से हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को टिकट. कुछ दिन पहले ही उन्होंने बीजेपी ज्वाइन किया है.

  • आज यानी 24 मार्च को ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वाले नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से टिकट मिला है.

  • बिहार की बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह फिर चुनाव लड़ेंगे.

  • बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट कटा. उनकी जगह मिथिलेश तिवारी मैदान में हैं.

  • बाराबंकी से उपेंद्र रावत का वीडियो वायरल होने के बाद वहां से राजरानी रावत पर भरोसा जताया गया है.

  • चर्चा थी कि आसनसोल से पीछे हटने के बाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बिहार के आरा सीट से टिकट मिल सकता है. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. यहां से फिर आरके सिंह को टिकट मिला है.

  • वॉलंटरी रिटायरमेंट लेने के बाद हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय बंगाल के तामलुक से चुनाव लड़ेंगे.

  • केरल बीजेपी प्रमुख के सुरेंद्रन केरल के वायनाड से कांग्रेस के राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.

  • पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े को कर्नाटक की उत्तर कन्नड़ सीट से हटा दिया है. यहां से विश्वेश्वर हेगड़े कगेरी को टिकट मिला है.

पांचवीं लिस्ट आने से पहले ही इन दो सांसदों ने किया सरेंडर

बीजेपी की पांचवी लिस्ट आने से पहले यूपी के दो सांसदों ने सम्मानजनक पूर्वक सरेंडर कर दिया. लिस्ट आने के पहले ही गाजियाबाद के सांसद रिटायर्ड जनरल वीके सिंह और कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी के टिकट कटने की आधिकारिक पुष्टि हो गई.

जनरल वीके सिंह ने X पर लिखा, "मैं 2024 के चुनावों में नहीं लड़ूंगा. यह निर्णय मेरे लिए आसान नहीं था, परंतु मैंने इसे अपने दिल की गहराइयों से लिया है. मैं अपनी ऊर्जा और समय को नई दिशाओं में ले जाना चाहता हूं, जहां अपने देश की सेवा अलग तरीके से कर सकूं."

वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे एक लेटर में सत्यदेव पचौरी ने कहा कि वह चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं, लेकिन पार्टी की सेवा करना जारी रखेंगे. कानपुर से सांसद ने पार्टी अध्यक्ष से 2024 के चुनावों के लिए उनके नाम पर विचार न करने को कहा.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

तीसरी-चौथी लिस्ट में तमिलनाडु के प्रत्याशियों का ऐलान

इससे पहले बीजेपी ने शुक्रवार को लोकसभा उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की थी. तमिलनाडु की 14 सीटों पर कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान हुआ था. वहीं पुडुचेरी की एक सीट पर राज्य के गृहमंत्री नमस्सिवायम को मौका दिया गया है.

इससे पहले तीसरी लिस्ट में तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ था.​​​​​​ तेलंगाना की राज्यपाल रहीं तमिलिसाई सुंदरराजन को चेन्नई साउथ से टिकट दिया गया है. राज्य के बीजेपी प्रमुख के. अन्नामलाई को कोयंबटूर और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को नीलगिरि से उतारा गया है. बता दें कि तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं, इनमें से बीजेपी ने 10 पट्टाली मक्कल काची (PMK) को दी हैं.

पहली और दूसरी लिस्ट में क्या था?

बीजेपी ने 2 मार्च को 195 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. इस लिस्ट में यूपी के वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री मोदी, गांधीनगर से अमित शाह और विदिशा से शिवराज सिंह चौहान जैसे बड़े नाम शामिल थे. वहीं लखनऊ से राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी को पार्टी ने फिर से टिकट दिया है. गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान में हैं.

बीजेपी ने पहली लिस्ट में 33 सांसदों के टिकट काटे थे. 110 सांसदों को रिपीट किया था. 195 उम्मीदवारों में 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री के नाम शामिल थे. इसके साथ ही बीजेपी ने 3 पूर्व मुख्यमंत्री को भी मैदान में उतारा है. पहली लिस्ट में 28 महिला उम्मीदवार थीं. वहीं 47 उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के थे.

इसके बाद 13 मार्च को बीजेपी ने दूसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें पार्टी ने 72 प्रत्याशियों का ऐलान किया था. पार्टी ने सूची में 30 मौजूदा सांसदों के टिकट काटकर दूसरे को मौका दिया है. बीजेपी ने हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को करनाल और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मुंबई नॉर्थ सीट से मैदान में उतारा है.

Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Early previews of our Special Projects
Continue

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT