Members Only
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019BSP की तीसरी लिस्ट: 12 में से 3 ब्राह्मण, मथुरा से बदला प्रत्याशी, लखनऊ से सरवर मलिक को टिकट

BSP की तीसरी लिस्ट: 12 में से 3 ब्राह्मण, मथुरा से बदला प्रत्याशी, लखनऊ से सरवर मलिक को टिकट

BSP candidates third list: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में बीएसपी ने 24 मार्च को जारी की थीं दो लिस्ट.

मोहन कुमार
राजनीति
Published:
<div class="paragraphs"><p>BSP की तीसरी लिस्ट: 12 में से 3 ब्राह्मण, मथुरा से बदला प्रत्याशी- लखनऊ से सरवर मलिक</p></div>
i

BSP की तीसरी लिस्ट: 12 में से 3 ब्राह्मण, मथुरा से बदला प्रत्याशी- लखनऊ से सरवर मलिक

क्विंट हिंदी

✕

advertisement

बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 12 प्रत्याशियों के नाम हैं. लखनऊ से सरवर मलिक और गाजियाबाद से नंदकिशोर पुंडीर को पार्टी ने टिकट दिया है. मथुरा सीट से पार्टी ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है. कमलकांत उपमन्यु की जगह अब सुरेश सिंह को पार्टी ने यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है.

तीसरी लिस्ट में किसे मिला टिकट?

बीएसपी ने कन्नौज से इमरान बिन जफर को टिकट दिया है. उन्नाव से अशोक कुमार पांडेय और लालगंज से इंदू चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. मैनपुरी से गुलशन देव शाक्य, मोहनलालगंज से राजेश कुमार को प्रत्याशी बनाया है. अलीगढ़ से हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय, खीरी से अंशय कालरा रॉकीजी, कौशांबी से शुभ नारायण और मिर्जापुर से मनीष त्रिपाठी पर पार्टी ने भरोसा जताया है.

तीसरी लिस्ट में 3 ब्राह्मण, 2 मुस्लिम उम्मीदवार

टिकट बांटने में पार्टी ने जातीय समीकरण का पूरा ध्यान दिया है. पार्टी की ओर से तीसरी लिस्ट में घोषित 12 प्रत्याशियों में से 3 ब्राह्मण, 3 अनुसूचित जाति, 2 मुस्लिम, 1 ठाकुर, 1 खत्री, 2 OBC हैं.

बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में इन 12 सीटों में से 10 पर गठबंधन के तहत एसपी ने प्रत्याशी उतारे थे. बीएसपी ने सिर्फ मोहनलालगंज और अलीगढ़ से प्रत्याशी उतारा था. मोहनलालगंज से सीएल वर्मा और अलीगढ़ से अजीत बालियान को टिकट दिया था. इस बार दोनों का टिकट कट गया है.

BSP के 36 उम्मीदवारों का ऐलान

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी अब तक 36 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है. 24 मार्च को पार्टी ने दो लिस्ट जारी की थी. पहली लिस्ट में 16 प्रत्याशियों के नाम थे. वहीं दूसरी लिस्ट में 9 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया था. तीसरी लिस्ट में मथुरा से उम्मीदवार बदल दिया गया है.

पहली और दूसरी लिस्ट के 24 प्रत्याशियों में पश्चिमी यूपी के 7 लोकसभा सीटों पर पार्टी ने मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं.

सहारनपुर से माजिद अली, मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी, रामपुर से जीशान खान, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन, आंवला से आबिद अली, पीलीभीत से अनीस अहमद खान और संभल से शौकत अली को बतौर प्रत्याशी मैदान में उतारा है. बीएसपी के मुस्लिम प्रत्याशियों के आने से समाजवादी पार्टी के लिए मुसीबत बढ़ गई है.

मायावती द्वारा घोषित 24 प्रत्याशियों में से 8 सवर्ण, 7 मुस्लिम, 7 अनुसूचित जाति और 2 ओबीसी प्रत्याशी मैदान में हैं.

Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Early previews of our Special Projects
Continue

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT