Members Only
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कैलाश विजयवर्गीय के बेटे को जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

कैलाश विजयवर्गीय के बेटे को जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

अतिक्रमण को लेकर हुई अधिकारी से बहस

क्विंट हिंदी
राजनीति
Updated:
अतिक्रमण को लेकर हुई अधिकारी से बहस
i
अतिक्रमण को लेकर हुई अधिकारी से बहस
(फोटो:Screengrab)

advertisement

मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक और बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय की जमानत याचिका को इंदौर कोर्ट ने खारिज कर दिया है, उसे 7 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दें कि आकाश विजयवर्गीय ने एक अफसर की बल्ले से धुनाई कर दी.

वीडियो में वो जिस नगर निगम अधिकारी को पीट रहा है वो इंदौर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में जुटे थे. इसी को लेकर विधायक आकाश विजयवर्गीय के साथ बहस हुई, जिसके बाद गुस्से में विधायक ने आपा खो दिया और क्रिकेट बैट लेकर अधिकारी पर धावा बोल दिया.

जर्जर मकानों को तोड़ने पहुंची थी टीम

बताया जा रहा है कि नगर निगम की टीम इंदौर में जर्जर हो चुके मकानों को तोड़ने के लिए पहुंची थी. इसके लिए जेसीबी भी बुलाया गया था. लेकिन तभी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. बहस के बाद तुरंत आकाश ने अधिकारी पर बैट से हमला बोल दिया. वीडियो में आकाश अधिकारी पर जमकर बैट से हमला करते हुए दिख रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक वहां मौजूद नगर निगम के अधिकारी ने विधायक से उनके काम में दखल देने से इनकार किया. जिसके बाद ये बहस शुरू हुई. पहले तो विधायक ने अधिकारी पर हमला बोला, लेकिन जब कुछ देर बाद विधायक को अलग किया गया तो उनके समर्थकों ने अधिकारी पर हमला बोल दिया. जिससे अधिकारी को कई चोटें आई हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

कांग्रेस ने आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है. मध्य प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि विजयवर्गीय के बेटे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि जनादेश अब बीजेपी के सर चढ़कर बोलने लगा है. बीजेपी सरेआम गुंडागर्दी पर उतर आई है.

Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Early previews of our Special Projects
Continue

Published: 26 Jun 2019,01:37 PM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT