Some of the elements in this story are not compatible with AMP. To view the complete story, please click here
Members Only
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Opinion Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019 ब्रेग्जिट का मतलब: ब्रिटेन के लिए आर्थिक नहीं राजनीतिक मुद्दे अहम

ब्रेग्जिट का मतलब: ब्रिटेन के लिए आर्थिक नहीं राजनीतिक मुद्दे अहम

जनता ने स्पष्ट किया कि अपने बॉर्डर की सुरक्षा को वो किसी भी तरह के आर्थिक फायदे-नुकसान से ज्यादा अहम मानते हैं. 

मनीषा प्रियम
नजरिया
Updated:
23 जून को ब्रिटेन में हुआ ब्रेग्जिट पोल. (फोटो: iStockphoto)
i
23 जून को ब्रिटेन में हुआ ब्रेग्जिट पोल. (फोटो: iStockphoto)
null
✕

advertisement

ब्रेग्जिट के मसले पर ब्रिटेन ने यूरोपियन यूनियन (ईयू) से बाहर जाने का अपना मत स्पष्ट कर दिया है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है और अक्टूबर तक नए प्रधानमंत्री की बात कह दी है. इसके संकेत काफी गहरे हैं.

(फोटो:The Quint)

जनता ने दिया कड़ा संदेश

ब्रिटेन के ईयू से बाहर निकलने के साथ ही जनता ने स्पष्ट कर दिया है की अपने बॉर्डर की सुरक्षा को वो किसी भी तरह के आर्थिक फायदे-नुकसान से ज्यादा महत्वपूर्ण समझते हैं. यह एक तरह का संकीर्ण रवैया भी दर्शाता है कि वो अपने बॉर्डर को बंद कर देना चाहता है. ब्रिटेन नहीं चाहता कि ईयू के गरीब देशों जैसे स्पेन, पुर्तगाल से रोजगार के लिए आने वाले नागरिकों को ब्रिटेन में ठिकाना मिले.

‘ईयू में रहने से ब्रिटेन को फायदा था’

ब्रिटेन को ईयू में रहने से फायदा था. ब्रिटेन की जनता ने आर्थिक क्षेत्र के बड़े हेडक्वार्टर जो लंदन में हैं इन सब को दरकिनार कर एक राजनीतिक सच्चाई को अहमियत दी है. नागरिकता के सवाल पर उसके खुले बॉर्डर से जो मुद्दे उठते हैं उसे महत्वपूर्ण और अहम समझा है. उसने साफ कर दिया है कि उसके लिए आर्थिक नहीं बल्कि राजनीतिक मुद्दे अहम हैं.

आप मनीषा प्रियम की राय नीचे गए Soundcloud क्लिप में सुन सकते हैं.

नोट- मनीषा प्रियम जानी मानी राजनीतिक समीक्षक, रिसर्चर और शिक्षाविद् हैं. मनीषा ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनामिक्स से इकॉनामी में पॉलिटिकल साइंस में डॉक्टरेट किया है. आप मनीषा प्रियम से उनके ट्विटर हैंडल @priyam_manisha पर जुड़ सकते हैं.

Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Early previews of our Special Projects
Continue

Published: 24 Jun 2016,02:41 PM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT