Members Only
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Opinion Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019क्या अखिलेश देंगे इस्तीफा और मुलायम बनेंगे यूपी के मुख्यमंत्री?

क्या अखिलेश देंगे इस्तीफा और मुलायम बनेंगे यूपी के मुख्यमंत्री?

अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच जारी तनातनी पर पढ़िए वरिष्ठ पत्रकार विवेक अवस्थी के विचार

विवेक अवस्थी
नजरिया
Updated:


शिवपाल यादव और अखिलेश यादव (फोटो: द क्विंट)
i
शिवपाल यादव और अखिलेश यादव (फोटो: द क्विंट)
null
✕

advertisement

समाजवादी पार्टी के लिए बुधवार का दिन बहुत खास है. शिवपाल यादव पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह से दिल्ली में मुलाकात करने के लिए सैफई से रवाना हो रहे हैं. वहीं खबर ये भी है कि अखिलेश यादव को भी मुलायम ने दिल्ली तलब किया है.

ऐसे में अखिलेश और शिवपाल के बीच जारी जंग में समाजवादी पार्टी ये 4 कदम उठा सकती है.

शिवपाल से अखिलेश की सुलह

सीएम अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव से सुलह करके उन्हें उनके सभी मंत्रालय लौटा सकते हैं.

शिवपाल दे सकते हैं सभी पदों से इस्तीफा

शिवपाल यादव मुलायम सिंह यादव के साथ मुलाकात करने के बाद कैबिनेट के साथ-साथ पार्टी के उत्तरप्रदेश अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

मुलायम को चौथी बार यूपी की कमान

सीएम अखिलेश यादव लगातार बिगड़ती स्थिति को संभालने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं ताकि मुलायम सिंह यादव सीएम बन सकें.

अखिलेश कर सकते हैं विधानसभा भंग

अगर इनमें से कोई समीकरण काम नहीं आता है तो अखिलेश गवर्नर राम नाइक से मुलाकात करके विधानसभा भंग करने का सुझाव दे सकते हैं. इसका सीधा मतलब ये है कि इसके लिए अखिलेश के पास उनके मंत्रियों के सुझाव होने चाहिए. इस समय अखिलेश अगर इस्तीफा भी देते हैं तो भी गवर्नर बहुमत के आधार पर किसी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं.

इनमें से जो भी होगा उससे यादव परिवार में संबंधों में कलह बढ़ना तय है. इसके साथ ही चुनाव के दौर के एंटी इनकंबेंसी झेल रही सपा सरकार की छवि को धक्का लगेगा.

Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Early previews of our Special Projects
Continue

Published: 14 Sep 2016,11:57 AM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT