Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019‘जूमकार नहीं दे रहा रिफंड, बुकिंग करते वक्त रहे सावधान’

‘जूमकार नहीं दे रहा रिफंड, बुकिंग करते वक्त रहे सावधान’

तौहीद शेख दिसंबर 2020 से ही जूमकार से रिफंड की मांग कर रहे हैं

तौहीद शेख
न्यूज
Published:
(फोटो: क्विंट हिंदी)
i
null
(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

वीडियो एडिटर: मोहम्मद इरशाद आलम

मुंबई (Mumbai) के रहने वाले तौहीद शेख (Tohid Shaikh) दिसंबर 2020 से ही जूमकार (Zoomcar) से रिफंड की मांग कर रहे हैं. लेकिन अभी तक उन्हें रिफंड नहीं मिला है. कंपनी की पॉलिसी कहती है कि 30 दिनों के अंदर रिफंड (Refund) दे दिया जाएगा.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
30 अक्टूबर को जब ऑफर चल रहा था तब मैंने दो बुकिंग की थी. 12 नवंबर और 9 दिसंबर के लिए. ट्रिप कंप्लीट करने के बाद मेरे पास 3,525 रुपये का रिफंड आना था. 9 दिसंबर की मेरी बुकिंग कैंसिल कर दी गई और कहा गया कि पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे. वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने पर बताया गया कि मेरे पास गुजरात का ड्राइविंग लाइसेंस है इसलिए ट्रिप कैंसल किया गया जबकी मैंने इसी लाइसेंस पर पहले भी सफर किया है.
तौहीद शेख

26 साल के तौहीद ने अपने परिवार के साथ सफर के लिए एक कार बुक किया था.कंपनी फोन, मेल और ट्वीट का भी जवाब नहीं दे रही है. जूमकार इंडिया के खिलाफ ट्वीटर पर कई दूसरे लोगों ने भी शिकायतें की हैं.

मेरी गुजारिश है कि अगर आप भी जूमकार से बुकिंग कर रहे हैं तो सतर्क हो जाइये. जूमकार आपको रिफंड नहीं देगी. इनलोगों का ये स्कैम चल रहा है.
तौहीद शेख

जूमकार इंडिया ने रिफंड से जुड़े क्विंट के सवालों का जवाब देने से भी इनकार कर दिया है.

(सभी 'माई रिपोर्ट' ब्रांडेड स्टोरिज सिटिजन रिपोर्टर द्वारा की जाती है जिसे क्विंट प्रस्तुत करता है. हालांकि, क्विंट प्रकाशन से पहले सभी पक्षों के दावों / आरोपों की जांच करता है. रिपोर्ट और ऊपर व्यक्त विचार सिटिजन रिपोर्टर के निजी विचार हैं. इसमें क्‍व‍िंट की सहमति होना जरूरी नहीं है.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT