Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मुंबई की सोसायटी में पानी की किल्लत, सिर्फ 15 मिनट वाटर सप्लाई

मुंबई की सोसायटी में पानी की किल्लत, सिर्फ 15 मिनट वाटर सप्लाई

24 घंटे में सिर्फ 15 मिनट तक होता है वाटर सप्लाई

Michael Surve
न्यूज
Updated:
मलाड के यदुवंशी वेलफेयर सोसाइटी में पानी की किल्लत
i
मलाड के यदुवंशी वेलफेयर सोसाइटी में पानी की किल्लत
(फोटो: क्विंट हिंदी)
✕

advertisement

वीडियो एडिटर: वरुण शर्मा और संदीप सुमन

सूखे की मार से मुंबईवासी भी परेशान हो रहे हैं. लोगों को पानी की गंभीर कमी से जूझना पड़ रहा है. हालात के बारे में बताते हुए मलाड के यदुवंशी वेलफेयर सोसायटी के माइकल सुर्वे कहते हैं,

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
हमें ये दिक्कत पिछले 6 महीने से हो रही है, ये समस्या इस सोसायटी में हर किसी के साथ हो रही है. पानी का समय 2 घंटे है, 4 से 6 बजे तक. पानी सिर्फ आखिर के 10 मिनट में ही आता है यानी 5:45 से 6 बजे तक और उसके बाद पानी नहीं आता. इसकी वजह हमें नहीं पता.
माइकल सुर्वे

ऐसे हालात में लोगों के पास एक विकल्प बचा है कि वो पानी खरीदकर इस्तेमाल करें. लोग पानी के गैलन वेंडर से खरीद रहे हैं. एक गैलन के लिए लोगों को 20 रुपए देना पड़ रहा है.

2 लोगों के परिवार को लगभग एक ड्रम लेना पड़ता है, यानी दिन का 5 गैलन, लोगों की इस परेशानी पर सोचना जरूरी है.

देखिए, पानी की किल्लत से जूझ रही इस सोसायटी से माइकल सुर्वे की My रिपोर्ट.

Published: 13 Jun 2019,08:22 PM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT