Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019AAP से जनता नाराज, MCD में BJP की टक्कर कांग्रेस से: विजय गोयल

AAP से जनता नाराज, MCD में BJP की टक्कर कांग्रेस से: विजय गोयल

क्या बीजेपी आने वाले एमसीडी चुनाव में जीत का चौका लगा पाएगी?

नीरज गुप्ता
न्यूज
Updated:
बीजेपी की रणनीति और एमसीडी चुनाव की तैयारी को लेकर क्विंट ने केंद्रीय मंत्री विजय गोयल से की बात (फोटो: शादाब)
i
बीजेपी की रणनीति और एमसीडी चुनाव की तैयारी को लेकर क्विंट ने केंद्रीय मंत्री विजय गोयल से की बात (फोटो: शादाब)
null
✕

advertisement

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद बीजेपी की नजर अब दिल्ली के एमसीडी चुनाव पर है. पिछले 15 सालों से एमसीडी पर बीजेपी का कब्जा है. तो क्या बीजेपी आने वाले एमसीडी चुनाव में जीत का चौका लगा पाएगी? पार्टी की रणनीति और चुनाव की तैयारी को लेकर द क्विंट ने केंद्रीय मंत्री विजय गोयल से बात की.

सवाल: 15 साल से एमसीडी की कुर्सी पर बीजेपी का कब्जा है. तो इस बार चुनाव में कौन सी 3 नई चीजें हैं जो आप दिल्ली वालों को ऑफर करेंगे?

जवाब: सबसे बड़ी बात, पिछली वाली एमसीडी को काम नहीं करने दिया गया, अब सबसे बड़ी बात ये होगी की इस एमसीडी के चुनाव के बाद केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और एमसीडी में बीजेपी की सरकार होगी. तीनों मिलकर काम करेंगे तब ही दिल्ली का विकास हो सकता है. सबसे ज्यादा स्वच्छता पर ध्यान दिया जाएगा.

सवाल: एमसीडी चुनाव में बीजेपी की टक्कर किस पार्टी से है? आम आदमी पार्टी जिसने मुफ्त बिजली, फ्री पानी जैसी सुविधाएं दी हैं या फिर कांग्रेस पार्टी जो वापसी के लिए संघर्ष कर रही है?

जवाब: मुफ्त में तो कुछ भी नहीं मिलता है, उसकी कोई न कोई कीमत चुकानी पड़ती है. आम आदमी पार्टी जो 2 साल से सत्ता पर काबिज है उससे लोगों में निराशा है. आम आदमी से जो इन लोगों ने वादा किया वह पूरा नहीं किया. जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है.

सवाल: बीजेपी पिछले 15 साल से एमसीडी पर राज कर रही है तो भ्रष्टाचार क्यों नहीं खत्म हुआ?

जवाब: जितने भी एमसीडी में कमिश्ननर नियुक्त होते हैं वो दिल्ली सरकार नियुक्त करती है. पिछले 17 साल से दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकार रही है. ऐसे में एमसीडी के भ्रष्टाचार के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं होगा.

सवाल: क्या योगी आदित्यनाथ एमसीडी चुनाव में प्रचार के लिए आ रहे हैं?

जवाब: मैंने तो अखबारों में यही पढ़ा है कि योगी आदित्यनाथ भी आएंगे. लोग चाहते भी हैं उनको सुनना.

Published: 01 Apr 2017,05:02 PM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT