Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019भोपाल: ‘शहर की शान’ मानी जाने वाली झीलों में बह रही नाले की गंदगी

भोपाल: ‘शहर की शान’ मानी जाने वाली झीलों में बह रही नाले की गंदगी

डंपिंग ग्राउंड में तब्दील होती जा रही है झीलों के किनारे की जमीन

अविरल शाह
न्यूज
Updated:
 तेजी से प्रदूषित होता जा रहा है झीलों का पानी
i
तेजी से प्रदूषित होता जा रहा है झीलों का पानी
(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

वीडियो प्रोड्यूसर: आस्था गुलाटी

भोपाल शहर की शान कहे जाने वाले तालाब अनदेखी की वजह से बदसूरत होते जा रहे हैं. यहां तालाब के संरक्षण के नाम पर लाखों रूपए खर्च करने के बावजूद तालाबों की सूरत बिगड़ती जा रही है. लोग पानी के प्रदूषित होने से परेशान है.

शाहपुरा की सबसे पॉश इलाके में शुमार शाहपुरा लेक में गंदा पानी, नाले का पानी खुलेआम बहाया जा रहा है. झील के किनारे की जमीन डंपिंग ग्राउंड में तब्दील होती जा रही है. झील के आसपास बसावट बढ़ने के साथ ही सीवेज निकासी की पुख्ता व्यवस्था नहीं होने से रोजाना हजारों लीटर सीवेज शाहपुरा झील में मिल रहा है. इस तालाब में चारों तरफ गाद और गंदगी है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है. साथ ही लोगों में भी जागरुकता की कमी है.

देखिए अविरल शाह की My रिपोर्ट.

Published: 29 May 2019,06:11 PM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT