‘डियर शोल्जर,पूरे देश को आपकी बहादुरी पर फख्र है’

अगर आपको सैनिक को संदेश भेजने का मौका मिले, तो आप उनसे क्या कहेंगे?

शुभांशु
न्यूज
Published:
अगर आपको सैनिक को संदेश भेजने का मौका मिले, तो आप उनसे क्या कहेंगे?
i
अगर आपको सैनिक को संदेश भेजने का मौका मिले, तो आप उनसे क्या कहेंगे?
फोटो: क्विंट हिंदी
✕

advertisement

डियर सोल्जर

मैं और हमारा पूरा भारतवर्ष आपकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान करता है और आभारी है. आप अपने घर से इतनी दूर रहकर हमलोग की दिन रात निश्चल भाव से रक्षा करते हैं. कुछ नेता लोग मात्र अपने स्वार्थ के लिए आप लोगों पर उंगली उठाते हैं. उनके उंगली उठाने से हमारे ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ता.

जय हिंद

शुभांशु

'संदेश To A Soldier' क्या है?

आप एक सैनिक से क्या कहेंगे, जिसने अपनी छुट्टियों, जन्मदिन, सालगिरह, अपने बच्चे के जन्म और ऐसे कई मौकों को गंवा दिया, सिर्फ इसलिए ताकि वो अपनी ड्यूटी निभा सके?

अगर आपको अपने सैनिक को 'संदेश' भेजने का मौका मिले, जिसने देश के लिए अपनी जिंदगी समर्पित कर दी, तो आप उनसे क्या कहेंगे?

इस गणतंत्र दिवस क्विंट आपसे, देश के नागरिकों से गुजारिश करता है कि भारत के जांबाज हीरो- सैनिक के नाम अपना संदेश लिखकर या रिकॉर्ड करके भेजिए. क्विंट अपनी वेबसाइट पर एक इंटरैक्टिव ऐप के जरिए इन सभी संदेशों को एक ही जगह पर दिखाएगा.

अगर आपको सैनिक को संदेश भेजने का मौका मिले, तो आप उनसे क्या कहेंगे?फोटो:क्विंट हिंदी

'संदेश To A Soldier' की जरूरत क्यों?

भारतीय गणतंत्र और देश में जिस सुरक्षित माहौल में हम जीते हैं, उसका जश्न मनाने के लिए क्विंट सैनिकों की प्रतिबद्धता और बहादुरी को सेल्यूट करना चाहता है. अपनी जिम्मेदारी को नि:स्वार्थ तौर पर निभाने, महीनों तक अपने परिवार से दूर रहने, अपने बच्चे का स्कूल में पहला दिन मिस करने, या अपने बूढ़े माता-पिता की मदद करने को उनके आस-पास मौजूद न होने के लिए क्विंट उन्हें सेल्यूट करना चाहता है.

'संदेश To A Soldier' के जरिए क्विंट भारतीय नागरिकों को उन सैनिकों से जोड़ना चाहता है, जिन्हें वे कभी नहीं जानते होंगे. ये खामोशी से उनका आभार जताने का एक तरीका, उनकी तारीफ का एक टोकन और देशभक्ति भरी एक कवायद है.

जय हिन्द!

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

'संदेश To A Soldier' कैसे भेजें?

ये बहुत आसान है. बस एक चिट्ठी लिखें या अपना संदेश रिकॉर्ड करें और इसे myreport@thequint.com पर ईमेल करें या  9999008335 पर वॉट्सऐप कर दें.

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT