Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019QPodcast:अयोध्या मामले पर सुनवाई आज, SSC-2017 के नतीजे पर रोक हटी

QPodcast:अयोध्या मामले पर सुनवाई आज, SSC-2017 के नतीजे पर रोक हटी

सुनिए आज की बड़ी खबरें..

Shadab Moizee
न्यूज
Published:
(फोटो: क्विंट हिंदी)
i
null
(फोटो: क्विंट हिंदी)
✕

advertisement

अयोध्या मामला: मध्यस्थता कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, आज SC में सुनवाई

बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मामले को मध्यस्था के लिए भेजने के दो महीने बाद आज सुप्रीम कोर्ट राजनीतिक रूप से संवेदनशील इस मामले पर सुनवाई करेगा. मामले के सौहार्दपूर्ण निपटाने की संभावना तलाशने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने तीन-सदस्यीय मध्यस्थता समिति का गठन किया था. समिति अब सीलबंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंप चुकी है. सुप्रीम कोर्ट ने 8 मार्च को मध्यस्थता समिति के पास ये मामला भेजा था.

राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट ऑफ कंटेंप्ट मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

राहुल गांधी के कोर्ट ऑफ कंटेंप्ट मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. इससे पहले राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में अपना हलफनामा दाखिल किया था. जिसमें उन्होंने बिना किसी शर्त कोर्ट से माफी मांग ली थी. राहुल गांधी ने राफेल मामले की सुनवाई के बाद बयान दिया था कि अब सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया है कि चौकीदार ही चोर है. जिसके बाद बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने उनके खिलाफ कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट का मामला दर्ज किया था. राहुल गांधी ने पहले भी इस बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया, लेकिन कोर्ट उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

आजमगढ़ में अखिलेश यादव के रैली कैंसिल

आजमगढ़ सीट पर 12 मई को मतदान होना है. इससे पहले अखिलेश यादव यहां कई जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे, लेकिन चुनाव खर्च को लेकर पेंच फंस जाने के कारण अब उन्होंने अपने कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा है. इसके पीछे सपा नेताओं ने जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया. एसपी नेताओं का आरोप है कि महागठबंधन की जीत और बीजेपी की हार की हताशा में सत्ता के दवाब में जिला प्रशासन चुनाव को रद्द कराने का बहाना ढूंढ रहा है. इसलिए चुनाव प्रचार के आखिरी दो दिन पहले चुनाव में होने वाले खर्च में पहले से तय दरों को बदल दिया गया.

SSC-2017 के नतीजे पर रोक हटी

साल 2017 की एसएससी परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. सुप्रीम कोर्ट ने रिजल्ट जारी करने पर लगी रोक हटा ली है. उम्मीद की जा रही है कि कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही नतीजे जारी कर देगा..

जस्टिस एएस ए बोबडे और एसए नजीर की बेंच ने इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस जीएस सिंघवी की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी बनाई है. यह कमेटी नौकरियों के लिए आयोजित की जाने वाली एग्जामिनेशन प्रोसेस में खामियां दूर करने के सुझाव देगी. .

इस उच्चस्तरीय कमेटी में इंफोसिस के पूर्व चेयरमैन नंदन नीलेकणि और वैज्ञानिक विजय भाटकर शामिल हैं. एसएससी एक गवर्नमेंट बॉडी है, जो विभिन्न मंत्रालयों और डिपार्टमेंट्स में अलग-अलग लेवल पर स्टाफ की भर्ती करता है.

IPL: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला

अब बात क्रिकेट की. आईपीएल का 12वां सीजन अब अपने फाइनल दौर के पास पहुंच चुका है. आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सीजन का दूसरा क्वालिफायर विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वह 12 मई को मुंबई के खिलाफ फाइनल खेलेगी. आखिरी मैचों की बात करें तो चेन्नई को पहले क्वालिफायर में मुंबई के

हाथों 6 विकेट से हार मिली थी. वहीं दिल्ली ने सनराइजर्स हैदराबाद को 2 विकेट से हराया था.

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT