Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019QPodcast:माल्या को भारत लाने पर आज सुनवाई,जीत के करीब टीम इंडिया

QPodcast:माल्या को भारत लाने पर आज सुनवाई,जीत के करीब टीम इंडिया

सुनें आज की बड़ी खबरें

Shadab Moizee
न्यूज
Updated:
(फोटो: क्विंट हिंदी)
i
null
(फोटो: क्विंट हिंदी)
✕

advertisement

विजय माल्या को भारत लाने पर आज सुनवाई

बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन लेकर विदेश भाग चुके शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत लाए जाने के मामले में ब्रिटेन की एक अदालत में आज सुनवाई होनी है. इस सुनवाई में शामिल होने के लिए CBI के ज्वॉइंट डायरेक्टर एस साईं मनोहर की अगुवाई में अफसरों की एक टीम लंदन पहुंची है.

इस बीच, माल्या ने कहा है कि वह बैंकों की अपनी सारी देनदारी चुकाना चाहता है. माल्या ने कहा कि राजनीति से प्रेरित इस मामले में मेरे केस की निष्पक्ष सुनवाई नहीं हो सकती है. राजनीतिक लोग मुझे नए अपराधों का आरोपी बना देंगे.

विजय माल्या मनी लॉन्ड्रिंग और लोन की रकम दूसरे कामों में खर्च करने के अलावा 9,000 करोड़ रुपये का लोन वापस न करने के मामले का सामना कर रहा है.

विपक्षी दलों की बैठक आज, मिशन 2019 के लिए महागठबंधन बनाने पर चर्चा

अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले विपक्ष, बीजेपी और मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होने की कोशिश कर रहा है. इसी के मद्देनजर आज विपक्षी नेताओं की बैठक बुलाई गई है. बताया जा रहा है कि बैठक में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए 'महागठबंधन' बनाने पर भी चर्चा होगी. यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव के रिजल्ट की घोषणा और संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले हो रही है.

यह बैठक तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई में हो रही है. उन्होंने सभी गैर-बीजेपी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

ताजमहल का दीदार करना अब महंगा हो गया है. आज यानी 10 दिसंबर से ताजमहल में टिकट दर की नई व्यवस्था लागू होने जा रही है. नई व्यवस्था के तहत अब 50 रुपये की जगह ताजमहल का दीदार करने के लिए भारतीय पर्यटकों को 250 रुपये चुकाने पड़ेंगे, जबकि विदेशी नागरिकों को अब 1300 रुपये देने होंगे. Archaeological Survey of India ने ताजमहल पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए ये रेट बढ़ाए हैं.

ऑस्ट्रेलिया में एक दशक बाद जीत से 4 विकेट दूर टीम इंडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत जीत के करीब है.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 323 रनों का लक्ष्य दिया है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक 6 विकेट खोकर 186 रन बनाए हैं. और वो जीत से 137 रन पीछे है.

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारतीय टीम पिछले 10 सालों से एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है. आखिरी बार भारत ने कंगारू धरती पर साल 2008 में पर्थ में टेस्ट मैच जीता था. उसके बाद दो दौरे हो चुके हैं, लेकिन कोई जीत नसीब नहीं हुई. अब एडिलेड में टीम इंडिया की जीत के अच्छे चांस हैं.

Quint का हटके चुनावी कवरेज,इलेक्शन से लेकर सेलेक्शन तक की पूरी बात

राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे कल आ रहे हैं.  11 दिसंबर यानी नतीजों के दिन हर अपडेट, इलेक्शन से लेकर नेताओं के सेलेक्शन तक की पूरी बात आपको क्विंट पर मिलेगी. वो भी हटके अंदाज में तो लोगिन करें thequint.com और quinthindi.com पर.

अब हमारे इस पॉडकास्ट को लेकर कोई सुझाव हो तो आप हमें hindi@thequint.com पर लिख सकते हैं.. बाकी ख़बरों के लिए जुड़े रहिये क्विंट के साथ

Published: 10 Dec 2018,09:00 AM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT