Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Nepal: ATR-72 प्लेन पोखरा के पास क्रैश, 68 लोगों की मौत, 72 लोग थे सवार

Nepal: ATR-72 प्लेन पोखरा के पास क्रैश, 68 लोगों की मौत, 72 लोग थे सवार

विमान में 5 भारतीय लोग भी सवार थे

क्विंट हिंदी
न्यूज
Updated:
<div class="paragraphs"><p>नेपाल में प्लेन क्रैश</p></div>
i

नेपाल में प्लेन क्रैश

null
✕

advertisement

नेपाल (Nepal) में रविवार सुबह एक बड़े विमान हादसे की खबर से हुई. फ्लाइट में सवार 72 यात्रियों में 29 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और बचे हुए यात्रियों की तलाश जारी है. विमान में चालक दल और क्रू मेंबर को मिलाकर 72 लोग सवार थे. फिलहाल रेस्क्यू आपरेशन जारी है. हादसे के बाद नेपाल सरकार ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जल्द से रेस्कयू का काम किया जाए

फ्लाइट में 5 भारतीय भी थे सवार

फ्लाइट में 53 नेपाल के लोग, 5 भारतीय, एक आयरिश और 3 कोरिया के लोग शामिल थे. वहीं एक शख्स अर्जेंटीना और और एक फ्रांस का नागरिक बताया जा रहा है.

यति (Yeti) एयरलाइंस का विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. द काठमांडू पोस्ट से यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने इसकी जानकारी दी है.

फ्लाइट ने काठमांडू से पोखरा के लिए भरी थी उड़ान

रविवार सुबह को यति एयरलाइंस की इस फ्लाइट ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी, पोखरा पहुंचते ही विमान क्रैश हो गया. पहाड़ी इलाका होने की वजह से रेस्क्यू में काफी दिक्कतें आ रही हैं, स्थानीय लोग राहत काम में मदद की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक यात्रियों की स्थिति के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है. हादसे की वजह से फिलहाल सभी उड़ाने रोक दी गई हैं.

खराब मौसम की वजह से हादसा

हादसे की वजह खराब मौसम बताया जा रहा है, प्लेन लैंडिग के लिए तैयार था, तभी खराब मौसम की वजह से प्लेन ने संतुलन खो दिया. जिस जगह पर हादसा हुआ वहां खाई है. स्थानीय लोगों को कहना है कि प्लेन आसमान से सीधे खाई में जा गिरा.

हेल्पलाइन नंबर जारी

नेपाल में भारतीय दूतावास ने लोगों की मदद के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. काठमांडू के लिए +977-9851107021 नंबर जारी किया गया है. वहीं पोखरा के लिए +977-9856037699 पर संपर्क किया जा सकता है.

Published: 15 Jan 2023,11:53 AM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT