15 सालों के इंतेजार के बाद बनी सड़क, वो भी बेकार

शहर के अंदर बेकार कंस्ट्रक्शन की वजह से 100 फीट सड़क के बुरे हाल हैं.

अंसारी हमजा जावेद
न्यूज
Published:
शहर के अंदर बेकार कंस्ट्रक्शन की वजह से 100 फीट सड़क के बुरे हाल हैं.
i
शहर के अंदर बेकार कंस्ट्रक्शन की वजह से 100 फीट सड़क के बुरे हाल हैं.
(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

वीडियो एडिटर: दीप्ति रामदास

महाराष्ट्र के धुले में तीन नेशनल हाईवे आकर मिलते हैं. जिसका इसे रणनीतिक फायदा मिलता है लेकिन शहर के अंदर बेकार कंस्ट्रक्शन की वजह से 100 फीट सड़क के बुरे हाल हैं. इसकी वजह से लोगों में काफी नाराजगी है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

मिल्लत नगर के लोगों ने इस सड़क के निर्माण के लिए 15 सालों तक इंतजार किया लेकिन खराब निर्माण की वजह से उनके लिए आना-जाना अब भी मुश्किल ही है. कई चिट्ठियों के बावजूद अधिकारियों को इसकी परवाह नहीं है.

ये सड़क 15-20 दिनों के अंदर ही क्रैक हो गया है. कई जगह से टूटने लगा है. ये रोड 1 करोड़ 34 लाख की लागत से बना है.
अंसारी अब्दुल हाफिज, सोशल एक्टिविस्ट

स्थानीय लोगों के आरटीआई से पता चला कि इसके निर्माण में निम्न स्तर के सीमेंट का इस्तेमाल हुआ है.

द क्विंट को निगम अधिकारी पावथे राव ने बताया कि M10 ग्रेड सीमेंट का इस्तेमाल केवल बेस कंक्रीट के लिए किया जाता है. स्थानीय लोगों ने सवालों को लेटर में दिया था, उन्हें अगले दो दिनों में जवाब दिया जाएगा.

(सभी 'माई रिपोर्ट' ब्रांडेड स्टोरिज सिटिजन रिपोर्टर द्वारा की जाती है जिसे क्विंट प्रस्तुत करता है. हालांकि, क्विंट प्रकाशन से पहले सभी पक्षों के दावों / आरोपों की जांच करता है. रिपोर्ट और ऊपर व्यक्त विचार सिटिजन रिपोर्टर के निजी विचार हैं. इसमें क्‍व‍िंट की सहमति होना जरूरी नहीं है.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT