Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019संदेश टू सोल्जर: अगले जन्म में आर्मी अफसर बनना चाहता हूं

संदेश टू सोल्जर: अगले जन्म में आर्मी अफसर बनना चाहता हूं

स्वतंत्रता दिवस का मौका, सेना के जवानों की कुर्बानियों का कर्ज चुकाने का समय है.

आकाश भाकरी
न्यूज
Updated:
उन सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का मौका, जिनसे आप कभी नहीं मिले.
i
उन सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का मौका, जिनसे आप कभी नहीं मिले.
(फोटो: द क्विंट)

advertisement

डियर सोल्जर,

मैं उन परिवारों को सलाम करना चाहता हूं जो इस महान मातृभूमि के लिए अपने बच्चों का बलिदान करते हैं. आप हमारे लिए असली सुपरहीरो हैं. आपकी हमें अपने जीवन में जरूरत है. आप ही हमारी रक्षा करते हैं. हमारे उद्धारकर्ता हैं. आप सभी अपना काम करते हैं और इसके बदले में कुछ कामना भी नहीं रखते हैं.

एक सामान्य नागरिक होने के नाते, मैं उन कठिन इलाकों के बारे में नहीं जानता, जिनमें आप रहते हैं. लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, एक राष्ट्र के रूप में, हम आपका सम्मान करते हैं और आप जैसे निडर सैनिक से प्यार करते हैं. आप एक बड़ी मुस्कान के साथ सभी समस्याओं का सामना करते हैं और कभी शिकायत नहीं करते हैं. धन्यवाद.

इस जीवन में, मैंने एक साधारण व्यक्ति होने की गलती की. लेकिन मैं वादा करता हूं, अपने अगले जीवन में इस वर्दी को पहनकर गौरवान्वित होउंगा.

आपको सलाम!
जय हिन्द!

(ग्राफिक: द क्विंट)

Published: 13 Aug 2019,09:06 PM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT