Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019हॉलीवुड के एक्टर्स और राइटर्स हड़ताल पर क्यों हैं, क्या फिल्में लेट रिलीज होंगी?

हॉलीवुड के एक्टर्स और राइटर्स हड़ताल पर क्यों हैं, क्या फिल्में लेट रिलीज होंगी?

Hollywood Strike: हॉलीवुड इंडस्ट्री ने पिछले 63 साल में पहली बार इस स्तर का हड़ताल देखा है.

क्विंट हिंदी
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>हॉलीवुड के मशहूर एक्टर्स और राइटर हड़ताल पर क्यों हैं?</p></div>
i

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर्स और राइटर हड़ताल पर क्यों हैं?

Photo-Twitter 

✕

advertisement

हॉलीवुड इंडस्ट्री पिछले 63 साल में पहली बार हड़ताल पर है. 4 हफ्ते से चल रही बातचीत के विफल होने के बाद 160000 कलाकारों का नेतृत्व करने वाले स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड-अमेरिकन फेडरेशन ऑफ टेलीविजन एंड रेडियो आर्टिस्ट्स ने उन लेखकों के साथ हड़ताल में आने का ऐलान किया है जो मई से धरने पर बैठे हैं.

सवाल है कि हॉलीवुड के एक्टर्स और राइटर्स हड़ताल क्यों कर रहे हैं? स्टूडियो और यूनियन के बीच कौन सी डील है जो पक्की नहीं हुई है? इस स्ट्राइक का आपके पसंदीदा हॉलीवुड टीवी शो और फिल्मों पर क्या असर पड़ेगा? आइये विस्तार से समझते हैं.

हॉलीवुड के एक्टर्स और राइटर्स हड़ताल पर क्यों हैं?

हॉलीवुड इडस्ट्री में राइटर्स और एक्टर्स की हड़ताल नेटफ्लिक्स, वार्नर ब्रदर्स, एनबीसी यूनिवर्सल, पैरामाउंट, अमेजेन और डिजनी इत्यादि जैसी प्रमुख फिल्म निर्माण और स्ट्रीमिंग कंपनी से कम सैलरी और आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस (AI) के विवाद के बाद शुरु हुई है.

कई लेखक और अभिनेता स्टूडियो के बाहर धरना दे रहे हैं.

(Photo Courtesy: SAG-AFTRA/Twitter)

  • एक्टर्स और राइटर्स के यूनियन और स्टूडियो के बीच वेतन बढ़ाने और एआई(AI) के आने के बाद उनके अधिकारों की सुरक्षा देने के मुद्दे पर समझौता नहीं हो सका.

  • दोनों यूनियन ने बढ़ती महंगाई में वेतन कॉन्ट्रैक्ट्स बरकार रखने और AI से अपनी नौकरी बचाने को लेकर चिंता जाहिर की है.

इससे पहले जून में कई ए लिस्ट एक्टर्स ने भी एक लेटर पर साइन किए थे, जिसमें कहा गया था कि वे हड़ताल करने के लिए तैयार थे. उन्होंने इस घटना को इंडस्ट्री में एक बड़े बदलाव का क्षण कहा था.

क्या टॉप लेवल के स्टार्स इसमें भाग लेंगे?

  • गुरुवार 13 जुलाई को, यूनिर्विसल स्टूडियो की सबसे चर्चित फिल्म 'ओपेनहाइमर' की कास्ट ने SAG-AFTRA की हड़ताल का समर्थन करते हुए लंदन में फिल्म का प्रीमियर छोड़ दिया

  • सिलियन मर्फी, एमिली ब्लंट, मैट डेमन और फ्लोरेंस पुघ जैसे फिल्म के मुख्य कलाकार मीडिया के सामने पोज देने के बाद प्रीमियर छोड़ कर चले गए.

  • अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें हॉलीवुड स्टार्स टॉम क्रूज, एंजलीना जोली, जॉनी डेप भी शामिल हैं. और मेरिल स्ट्रीप, बेन स्टीलर और कॉलिन फैरल जैसे सितारों ने पहले ही स्ट्राइक को अपना सपोर्ट दे चुके हैं.

क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर के कलाकार

(Photo Courtesy: Twitter)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हड़ताल पर हॉलीवुड स्टूडियो का क्या है कहना?

ट्रेड एसोसिएशन ने जोर देकर कहा है कि उसने अपने प्रस्ताव में पेंशन और स्वास्थ्य योगदान पर भारी लिमिट के साथ-साथ वेतन में भारी वृद्धि की पेशकश की.

एसोसिएशन ने यह भी जोर देकर कहा है कि उनके अन्य प्रस्ताव और फायदों के अलावा यूनियन की ऑडिशन की सुरक्षा और AI के बढ़ते प्रभाव की चिंता पर भी ध्यान दिया है.

एसोसिएशन ने एक प्रेस वार्ता में बताया, उन्होंने हड़ताल की आशा नहीं की थी. क्योंकि स्टूडियो हड़ताल पर बैठे कलाकारों और लेखकों के बिना काम नहीं कर सकता. ट्रेड एसोसिएशन का कहना है कि यूनियन ने एक ऐसा रास्ता चुना है जिससे इस इंडस्ट्री पर निर्भर हजारों लोगों को आर्थिक कठिनाई होगी.
  • एसोसिएशन ने जोर देकर कहा है कि कोरोना से पैदा हुई चुनौतियों ने स्टूडियो पर दबाव डाला, जिनमें से कई को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है.

  • इसमें दावा किया गया है कि स्टूडियो के शेयर मूल्यों में भारी गिरावट आई है और प्रोफिट मार्जिन कम हो गया है, क्योंकि फिल्म देखने वाले लोग सिनेमाघरों में लौटने से झिझक रहे हैं और घरेलू दर्शक केबल और नेटवर्क टेलीविजन से दूर ओटीटी की ओर ट्रांसफर हो गए हैं.

हड़ताल से आपने पसंदीदा शो और फिल्म पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राइटर्स मई से ही हड़ताल पर चल गए थे. द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर जैसे लोकप्रिय शो शूटिंग पूरी हो गई क्योंकि स्क्रिप्ट पूरी थी. हालांकि सेट पर एक भी राइटर नहीं था.

  • डिज्नी ने कई मार्वल सुपरहीरो फिल्मों में देरी की है, और उनकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी हैं.

  • हड़ताल के कारण प्रभावित हुई फिल्मों और वेब सीरीज में अवतार, डेडपूल और ग्लेडिएटर फ्रेंचाइजी के सीक्वल के साथ-साथ स्ट्रेंजर थिंग्स, फैमिली गाय और द सिम्पसंस जैसे शो के आगामी सीजन भी शामिल हैं.

  • ABC के भी कुछ कार्यक्रम हड़ताल से प्रभावित हुए हैं, जिनमें डांसिंग विद द स्टार्स, सेलेब्रिटी व्हील ऑफ फॉर्च्यून और एबॉट एलीमेंट्री शामिल है

  • हाल ही में घोषित 75वें एमी पुरस्कार नामांकन भी हड़ताल से काफी प्रभावित हुए हैं.

हड़ताल कब खत्म होगा?

अभी इस सवाल का कोई जवाब नहीं है, क्योंकि इतिहास में हॉलीवुड में कुछ हड़तालें कई महीनों तक चली हैं, तो कई कुछ घंटों तक. मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि यूनियनों और स्टूडियो के बीच जल्द ही बैठकें होंगी लेकिन यह देखना बाकी है कि वे कितनी जल्दी अपनी असहमतियों पर सहमति जताते हैं. आखिरी बार लेखक और अभिनेता 1960 में एक साथ हड़ताल पर आए थे.

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT