Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019$15 बिलियन की संपत्ति: समझिए क्यों हिंदुजा भाइयों के बीच छिड़ गई लड़ाई

$15 बिलियन की संपत्ति: समझिए क्यों हिंदुजा भाइयों के बीच छिड़ गई लड़ाई

1914 में पिता परमानंद दीपचंद हिंदुजा द्वारा स्थापित Hinduja Group टूटने के मुहाने पर खड़ा है

क्विंट हिंदी
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>$15 बिलियन की संपत्ति: समझिए क्यों Hinduja brothers के बीच छिड़ गई लड़ाई</p></div>
i

$15 बिलियन की संपत्ति: समझिए क्यों Hinduja brothers के बीच छिड़ गई लड़ाई

(फोटो- अलटर्ड बाई क्विंट हिंदी )

advertisement

करीब पांच दशकों तक चार हिंदुजा भाइयों (Hinduja brothers)- श्रीचंद, गोपीचंद, प्रकाश और अशोक ने दुनिया के सामने “हिंदुजा ग्रुप्स” का संयुक्त मोर्चा पेश किया. हिंदुजा समूह के स्वामित्व, जिसमें वे संयुक्त रूप से 15 बिलियन डॉलर से की संपत्ति के मालिक हैं, के बारे में उनका सिद्धांत रहा कि "सब कुछ सभी का है और कुछ भी किसी का नहीं है."

लेकिन ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार परिवार के बीच बढ़ते हुए कड़वे झगड़े ने इस दुनिया के सबसे बड़े समूह में से एक को जोखिम में डालते हुए और 107-वर्षीय “हिंदुजा ग्रुप्स” को टूटने के मुहाने पर खड़ा कर दिया है.

आइए जानते हैं क्या है “हिंदुजा ग्रुप्स” का इतिहास, हिंदुजा ब्रदर्स के पास कितनी संपत्ति है क्यों उभरा है विवाद और पहले के फैसले क्या हैं.

“हिंदुजा ग्रुप्स” का इतिहास क्या है?

ब्रिटिश भारत के सिंध क्षेत्र में 1914 में उनके पिता परमानंद दीपचंद हिंदुजा द्वारा स्थापित “हिंदुजा ग्रुप्स” शुरुआत में केवल कमोडिटी-ट्रेडिंग फर्म थी लेकिन चारों भाइयों ने इसे तेजी से विविधता प्रदान की और इस कंपनी को भारत के बाहर बॉलीवुड फिल्मों को वितरित करने से शुरुआती सफलता मिली.

1919 में परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने अपनी कंपनी का पहला अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन इरान में स्थापित किया. 1978 में हिंदुजा बैंक के पहले के रूप की स्थापना स्विजरलैंड में हुई. 1994 में हिंदुजा ग्रुप्स को स्विस बैंकिंग लाइसेंस प्राप्त हुआ. हिंदूजा ग्रुप ने 1979 अपना ऑपरेशनल हेड क्वार्टर ईरान से लंदन शिफ्ट कर लिया.

1984 में हिंदूजा ग्रुप ने गल्फ ऑयल इंटरनेशनल को खरीदा जबकि 1987 में हिंदूजा ग्रुप में अशोक लेलैंड में पहला स्टेक खरीदा था. अशोक लेलैंड आज दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी बस बनाने वाली कंपनी है.

1994 में IndusInd बैंक की शुरुआत हुई. हालांकि 2001 में हिंदूजा ब्रदर्स पर "कैश फॉर पासपोर्ट" स्कैंडल में शामिल होने का आरोप लगा..उनपर आरोप था कि उन्होंने बिट्रेन की नागरिकता के लिए यूके के लेबर पार्टी के 'मिलेनियम डोम प्रोजेक्ट' को डोनेशन दिया था.

“हिंदुजा ग्रुप्स” के तेज ग्रोथ से चारों भाई पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश और ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन तक के करीबी हो गए. लंदन में वे क्वीन एलिजाबेथ के पड़ोसी हैं. श्रीचंद हिंदुजा और गोपीचंद हिंदुजा ब्रिटेन के नागरिक तथा ब्रिटेन के सबसे धनी व्यक्तियों में से हैं.

हिंदुजा ब्रदर्स के पास कितनी संपत्ति है?

हिंदुजा समूह का कारोबार करीब 40 देशों में फैला है. यह ऑटो, वित्तीय सेवाओं, आईटी, मीडिया, इन्फ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और केमिकल और हेल्थ सेवा क्षेत्रों से जुड़ा है. भारत का दूसरा बड़ा ट्रक ब्रांड अशोका लीलैंड इसी हिंदुजा ग्रुप का है. इंडसइंड बैंक में भी इनकी 14% से ज्यादा की हिस्सेदारी है.

फोर्ब्स के अनुसार रियल टाइम में हिंदुजा ब्रदर्स की कुल संपत्ति 14.2 बिलियन डॉलर्स की है. भाइयों के पास लंदन में मूल्यवान अचल संपत्ति है, जिसमें व्हाइटहॉल में ऐतिहासिक ओल्ड वॉर ऑफिस भवन भी शामिल है, जिसमें रैफल्स होटल है. श्रीचंद और गोपीचंद लंदन में रहते हैं और प्रकाश मोनाको में रहते हैं जबकि सबसे छोटे भाई अशोक मुंबई से उनके भारतीय हितों की देखरेख करते हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हिंदुजा ग्रुप्स की संपत्ति पर किसका हक है?

2 जुलाई 2014 को चारों भाइयों ने कथित तौर पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किया जिसमें कहा गया है कि एक भाई की संपत्ति सभी की है और प्रत्येक भाई दूसरों को अपने एग्जीक्यूटिव के रूप में नियुक्त करेगा. इसी को हिंदुजा परिवार का "सब कुछ सभी का है और कुछ भी किसी का नहीं है." सिद्धांत कहा जाता है. लेकिन पिछले साल यूके कोर्ट के फैसले के बाद संपत्ति पर भाइयों बीच की लड़ाई सार्वजनिक हो चुकी है.

समझौते पत्र पर यूके और स्विट्जरलैंड कोर्ट का अंतिम फैसला आना बाकी है.

क्या है विवाद और यूके कोर्ट का फैसला ?

श्रीचंद हिंदुजा और उनकी बेटी वीनू ने यह कहते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया कि समझौते वाले पत्र का कोई कानूनी प्रभाव नहीं होना चाहिए और इसे वसीयत या पावर ऑफ अटॉर्नी के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. श्रीचंद हिंदुजा चाहते थे कि लेटर को बेकार घोषित किया जाए.

हाई कोर्ट ऑफ जस्टिस, बिजनेस एंड प्रॉपर्टी कोर्ट ऑफ इंग्लैंड एंड वेल्स के जस्टिस फॉक ने अपने फैसले में कहा कि तीन अन्य भाइयों गोपीचंद, प्रकाश और अशोक ने हिंदुजा बैंक का नियंत्रण लेने के लिए समझौते पत्र का इस्तेमाल करने की कोशिश की जो श्रीचंद हिंदुजा के नाम पर था.

कोर्ट ने कहा कि श्रीचंद हिंदुजा ने 2015 में जोर देकर कहा था कि पत्र "उनकी इच्छाओं को नहीं दर्शाता है और परिवार की संपत्ति को अलग कर दिया जाना चाहिए". जबकि श्रीचंद के तीनों छोटे भाइयों ने कहा कि श्रीचंद एक प्रकार के डेमेंशिया से पीड़ित थे और उनका स्वास्थ्य कई वर्षों से बिगड़ रहा है.

श्रीचंद चाहते हैं कि लंदन की अदालत यह फैसला दे कि पत्र का कोई "कानूनी प्रभाव" नहीं है. उस पर निर्णय आने पर अभी कुछ समय है, लेकिन यदि वह सफल होता है, तो उसके नाम की संपत्ति उसकी बेटियों वीनू और शानू को उसकी मृत्यु पर दी जा सकती है. इस बीच स्विट्ज़रलैंड की एक अदालत ने कहा है कि श्रीचंद और उनके भाइयों के बीच का मामला लंबित है क्योकि इस पर एक दूसरा निर्णय लंबित है कि उनके हितों का प्रतिनिधित्व कौन करेगा.

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT