advertisement
वीडियो एडिटर: वरुण शर्मा
देश की राजधानी दिल्ली में जहरीली हवा से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली के कई इलाकों में AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है, सबसे ज्यादा खराब हालत आरके पुरम की है.
aqicn.org के मुताबिक, आरके पुरम का AQI, 13 नवंबर को सुबह 11 बजे 567 पर था. प्रदूषण के इस स्तर से सीधे सांस लेने में दिक्कत होती है. अगर बीमारी बढ़ती है, तो क्या दिल्ली के स्मॉग में कोई सुरक्षित है?
आरके पुरम के MCD कर्मचारियों का कहना है कि ऐसा कोई नहीं है, जो इसमें सुरक्षित रह सकता है. MCD के कर्मचारी मामूली मास्क पहनकर अपने आपको जहरीली हवा से बचाने की कोशिश करते हैं.
MCD के कर्मचारी दीपेंदर का कहना है कि उन्हें मास्क के बारे में कुछ नहीं पता, क्योंकि उन्होंने कभी मास्क लगाया ही नहीं.
जब मैंने उनसे N-95 मास्क के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा :
हमें न्यूज से पता चला कि 60-70 रुपये में ऐसे मास्क आते हैं, जिससे जहरीली हवा से बचा जा सकता है. लेकिन प्रदूषण के कारण हमें सांस लेने में दिक्कत होती है और हमारी लाइन में ये सब होता रहता है.
MCD के किसी भी कर्मचारी ने काम के वक्त मास्क नहीं लगाया था. उनका कहना है कि MCD ने उन्हें हरे मास्क दिए हैं, जो अस्पताल में सर्जरी के दौरान इस्तेमाल होते हैं. लेकिन इसके बावजूद सांस लेने में धूल तो आती ही है. ये मास्क प्रदूषण से बचने के लिए काम में नहीं आ सकते.
मैंने मंगल से भी मुलाकात की, जो MCD के सुपरवाइजर हैं और साउथ जोन के इंचार्ज हैं. उन्हें अपने कर्मचारी की चिंता है. उन्होंने काला मास्क पहना था और वो भी उन्होंने खुद खरीदा था.
MCD के एक और कर्मचारी राकेश को अपनी सेहत की चिंता है, वो कहते हैं:
सरकार से MCD कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें प्रदूषण से बचने के लिए मास्क दिए जाएं और दस्ताने दिए जाएं, ताकि वो इस जहरीली हवा से सुरक्षित रहें.