Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-20192016 से घर खरीदार कर रहे इंतजार लेकिन बिल्डर नहीं दे रहा पजेशन

2016 से घर खरीदार कर रहे इंतजार लेकिन बिल्डर नहीं दे रहा पजेशन

4 साल से घर खरीदार कर रहे हैं सपनों के घर का इंतजार लेकिन...  

सरिता कंदारी
न्यूज
Updated:
2016 से घर खरीदार कर रहे इंतजार लेकिन बिल्डर नहीं दे रहे पजेशन
i
2016 से घर खरीदार कर रहे इंतजार लेकिन बिल्डर नहीं दे रहे पजेशन
(फोटो: क्विंट हिंदी)
✕

advertisement

वीडियो एडिटर: दीप्ति रामदास

नई दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे पर बने मल्टीपल हाउसिंग प्रोजेक्ट के बाद इसे 'दिल्ली का नया चाणक्यपुरी' कहा जा रहा है और बताया जा रहा है कि इसका पोटेंशियल वसन्त विहार जितना हो सकता है. 28 किलोमीटर की इस जगह पर कंस्ट्रक्शन चल रहा और कई बिल्डर यहां घर बना रहे हैं, कुछ जाने-माने बिल्डर हैं तो कुछ नए.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
एक्सप्रेसवे के करीब दिल्ली बॉर्डर पर पड़ने वाले सेक्टर 111 में ताशी ग्रुप का प्रोजेक्ट ‘कैपिटल गेटवे’ का कम चल रहा है- ये नए बिल्डर हैं. मैं ‘कैपिटल गेटवे’ में अपने फ्लैट के पजेशन का इन्तजार 2016 से कर रहा हूं.

मैंने यहां घर लिया हुआ है क्योंकि ये नया बिल्डर है और मेरी अभी की लोकेलिटी से काफी करीब है, अपने पहचान और नाम बनाने के लिए इस बिल्डर ने टाइम पर और सही तरीके से मकान डिलीवर करने का वादा कियया था. उसने इन्वेस्टर की हर उम्मीद को पूरा करने का वादा किया था

7 साल पहले लापरवाही कहिये या कुछ, कई अप्रूवल बचे थे अथॉरिटी से NOC चाहिए थी, ग्रीन सिग्नल का इन्तजार किया जा रहा था और फिर 2013 में कॉन्ट्रैक्ट असाइन किया गया.

हमने अपनी पेमेंट का 90% तक कर दी थी, लेकिन हमें अब तक पजेशन नहीं मिला है, कंस्ट्रक्शन अपने तय सीमा से धीरे चल रहा है, पजेशन का वक्त बहुत पहले निकल चुका है लेकिन अब तक कंस्ट्रक्शन ही चल रहा है

ताशी ग्रुप का ‘द क्विंट’ को जवाब

ताशी ग्रुप के कर्मचारी तरुण कुमार ने ‘द क्विंट’ को बताया कि डिलीवरी में या पजेशन देने में उन्हें इसलिए देरी हुई क्योंकि बाजार की हालत खराब है, लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया है कि हर एक घर खरीदार को उनका घर जल्द ही मिलेगा और जो भी वादे किए गए हैं वो भी पूरे किए जाएंगे.

(सभी 'माई रिपोर्ट' ब्रांडेड स्टोरिज सिटिजन रिपोर्टर द्वारा की जाती है जिसे क्विंट प्रस्तुत करता है. हालांकि, क्विंट प्रकाशन से पहले सभी पक्षों के दावों / आरोपों की जांच करता है. रिपोर्ट और ऊपर व्यक्त विचार सिटिजन रिपोर्टर के निजी विचार हैं. इसमें क्‍व‍िंट की सहमति होना जरूरी नहीं है.)

Published: 15 Mar 2020,12:24 PM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT