Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019500 के पुराने नोट का आज आखिरी दिन, यहां कर सकते हैं इस्तेमाल

500 के पुराने नोट का आज आखिरी दिन, यहां कर सकते हैं इस्तेमाल

सरकार ने कुछ जगहों पर 500 रुपये के पुराने नोटों के चलने की आखरी तारीख 15 दिसंबर तक तय की थी

Shadab Moizee
न्यूज
Updated:
फोटो: क्विंट हिंदी
i
फोटो: क्विंट हिंदी
null

advertisement

अगर आप के पास अभी भी 500 रुपये के पुराने नोट हैं तो आज (गुरुवार) इन्हें इस्तेमाल करने का आखिरी दिन है. क्योंकि गुरुवार आधी रात के बाद कहीं भी 500 रुपये के पुराने नोट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. सरकार 1000 रुपये को नोट को पहले ही बंद कर चुकी है.

आज कहां इस्तेमाल कर सकते हैं 500 रुपये के पुराने नोट?

यूं तो कुछ जगहों को छोड़कर लगभग सभी जगह पुराने 500 रुपये के पुराने नोट पहले ही बंद हो चुके हैं, लेकिन अगर आपके पास अभी भी पुराने नोट हैं तो इन जगहों पर इस्तेमाल करने का आज आखिरी दिन है.

  • सरकारी अस्पतालों और दवा की दुकानों पर
  • एलपीजी सिलेंडर
  • सरकारी दुकानों से बीज
  • रेलवे टिकट काउंटरों पर
  • कब्रिस्तान और शमशान घाट
  • टोल प्लाजा पर पुराने 500 के नोट चलेंगे
  • रेल यात्रा में कैटरिंग से सामान खरीदने पर
  • स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसों में टिकेट खरीदने पर
  • केंद्र और राज्य सरकार के अधिकृत मिल्क बूथ पर
  • सहकारी केंद्रीय भंडार से 5 हजार रुपये तक का सामान लेने पर
  • मेट्रो रेल का टोकन खरीदने और मेट्रो कार्ड रिचार्ज कराने पर
  • केंद्र, राज्य, म्युनिसिपल व लोकल बॉडीज में फीस, टैक्सेज, जुर्माना भरने हेतु
  • स्थानीय निकायों के बिल-जुर्माना, घर का बिजली/पानी का बिल, कोर्ट फीस
  • सरकारी स्कूलों में दो हजार रुपए तक की फीस, सरकारी कॉलेजों की फीस

15 दिसम्बर के बाद क्या करें 500-1000 रुपये के पुराने नोट का?

वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार, पुराने नोट आप 30 दिसम्बर तक अपने बैंक अकाउंट में जमा करा सकते हैं. लेकिन, अगर आप जनधन खातों में पुराने नोट जमा करना चाहते हैं तो इसकी लिमिट केवल 50,000 रुपये ही है. सेविंग अकाउंट में पुराने नोट जमा कराने की कोई लिमिट नहीं है. लेकिन, अगर सेविंग अकाउंट में ढाई लाख रुपये से ज्यादा जमा कराना चाहते हैं तो उस पैसे का सोर्स बताना होगा. 30 दिसंबर के बाद 31 मार्च 2017 तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिस में भी पुरानी करेंसी बदली जा सकती है.

Published: 15 Dec 2016,08:40 AM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT