
advertisement
हमने अक्सर देखा है कि क्विंट की 'My रिपोर्ट' सेक्शन में लोग अपनी समस्याओं को पूरी दुनिया से बताते हैं . इस बार जब मुंबई के तौहीद शेख ने जूमकार इंडिया से रिफंड की समस्या को लेकर लोगों को अपनी बात बताई तो उसके सिर्फ तीन दिन बाद जूमकार इंडिया ने रिफंड उनके अकाउंट में भेज दिया .
‘मैंने अपने लिए मुंबई से साल 2020 के नवंबर महीने में जूमकार इंडिया से दो कार बुक कराई थी, लेकिन कुछ वजहों से वो कैंसिल हो गया. जिसके बाद दो महीने से ज्यादा से जूमकार इंडिया से मैं अपने इस बुकिंग की रिफंड के लिए कोशिश कर रहा था’
जब मैंने इसके पहले उन्हें मेल भेज कर जवाब मांगा था, तो मुझे जूमकार वालों ने कोई भी जवाब नहीं मिला था.
मैं क्विंट का तहेदिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. जिस तरह से उन्होंने मेरी इस समस्या को अपने माई रिपोर्ट सेगमेंट में दिखाया है, उसी वजह से आज मुझे अपना रिफंड वापस मिला है. अगर क्विंट यह पहल नहीं करता तो मुझे शायद ही मेरा रिफंड मिलता.
क्विंट की टीम जब 12 जनवरी को कंपनी के पीआरओ के पास पहुंची और रिफंड से संबंधित सवाल पूछें, तो अधिकारी ने इस सम्बन्ध में जवाब देने से इंकार कर दिया.
(सभी 'माई रिपोर्ट' ब्रांडेड स्टोरिज सिटिजन रिपोर्टर द्वारा की जाती है जिसे क्विंट प्रस्तुत करता है. हालांकि, क्विंट प्रकाशन से पहले सभी पक्षों के दावों / आरोपों की जांच करता है. रिपोर्ट और ऊपर व्यक्त विचार सिटिजन रिपोर्टर के निजी विचार हैं. इसमें क्विंट की सहमति होना जरूरी नहीं है.)