Members Only
lock close icon

लाल टमाटर के चमत्कारी फायदे क्या आपको पता हैं?

टमाटर खाने का स्वाद बढ़ाने में जितना कारगर साबित होता है उतना ही सेहतमंद भी है

क्विंट हिंदी
फिट
Updated:
 टमाटर के चमत्कारी फायदे
i
टमाटर के चमत्कारी फायदे
(फोटो: iStock)

advertisement

टमाटर दिखने में जितना सुंदर होता है उतना ही स्वास्थ्य लिए फायदेमंद भी. ये खाने का स्वाद बढ़ाने में जितना कारगर साबित होता है उतना ही सेहतमंद भी है. कैंसर, हार्ट, प्रेगनेंसी से लेकर स्किन से जुड़ी बीमारियों तक को टमाटर से ठीक किया जा सकता है. हम आपको टमाटर से जुड़े ऐसे कुछ फायदे बताने जा रहे हैं, जो आपकी सेहत को बेहतर बनाने के काम आ सकते हैं.

स्किन के लिए बेहद फायदेमंद

टमाटर का रस का स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. टमाटर का रस हमारी स्किन की रंगत तो निखारता ही है. मुहांसों को भी रोकता है. यही नहीं टमाटर के रस के इस्तेमाल से रोम छिद्र (पोर्स) को बंद करने में मदद मिलती है और ये सीबम से मुक्ति दिलाता है. टमाटर ऑयली स्किन पर बहुत तेजी से काम करता है.

आप कैसे दिखते हैं इसमें आपकी स्किन की भूमिका अहम होती हैफोटो:iStock

कैसे बनाएं फेस पैक:- टमाटर के रस को निचोड़कर खीरे के रस के साथ मिलाएं , चेहरे पर लगाएं फिर कुछ मिनट के बाद धो लें. ये ऑयली स्किन को बैलेंस करने का बेहतरीन तरीका है.

टमाटर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन सी पाए जाते हैं. एसिडिटी की शिकायत होने पर टमाटरों की खुराक बढ़ाने से यह शिकायत दूर हो जाती है. टमाटर के खट्टे स्वाद का कारण यह है कि इसमें साइट्रिक एसिड और मैलिक एसिड पाया जाता है जिसके कारण यह एंटासिड के रूप में काम करता है. टमाटर में विटामिन ‘ए’ काफी मात्रा में पाया जाता है. यह आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है. 

कैंसर से बचाव

टमाटर में पाए जाने वाले पोषक तत्‍व जैसे अल्‍फा-लिपोइक एसिड, लिकोपीन, कोलीन, फॉलिक एसिड, बीटा-केरोटीन और ल्‍यूटेन, प्रोस्‍टेट कैंसर के आपकी रक्षा करते हैं. कई रिसर्च में पाया गया है कि ऐसे लोग जो हफ्ते में 10 या इससे ज्यादा टमाटर का इस्तेमाल करते हैं, उन्‍हें प्रोस्‍टेट कैंसर का खतरा दूसरे लोगों के मुकाबले कम होता है.

टमाटर में पाए जाने वाले पोषक तत्‍व कैंसर के आपकी रक्षा करते हैं(फोटो: istock)

इतना ही नहीं टमाटर में पाया जाने वाला बीटा-केरोटीन कोलोरेक्‍टल कैंसर से हमारी रक्षा करता है. टमाटर का ज्यादा सेवन फेफड़ों और पेट के कैंसर की रोकथाम करता है. कोशिश करें कि घर पर ही टमाटर का साल्‍सा डिप बनाएं, यह बाजार की अपेक्षा हेल्‍दी होता है.

प्रेग्नेंसी में फायदेमंद

प्रेग्‍नेंसी में हाई ब्लडप्रेशर दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए खतरा  फोटो:iStock

टमाटर प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहद लाभदायक होते हैं. एक स्‍वस्‍थ शिशु के लिए प्रेग्नेंट महिला को प्रचुर मात्रा में पोषक तत्‍वों और विटामिन्‍स की जरूरत होती है, जिसके लिए टमाटर सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है. विटामिन सी मां और बच्‍चें दोनों को स्‍वस्‍थ रखने का काम करता है, जो टमाटर में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. प्रेगनेंट महिला को टमाटर सैंडविच या कम सोडियम वाला खाना डाइट में देना चाहिए.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

मजबूत हड्डियां

टमाटर हड्डियों को मजबूत बनाता हैफोटो:iStock

टमाटर हड्डियों को मजबूत बनाता है.टमाटर में विटामिन k पाया जाता है और कैल्शियम पाए जाते हैं जो कि उन्हें मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें रिपेयर भी करने में मदद करते हैं.

हार्ट का रक्षक

टमाटर दिल का खास ख्याल रखता है. (फोटो: हेल्थ एक्सचेंज/अलटर्ड बाय क्विंट)

टमाटर फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी और कोलीन से भरपूर होता है इसलिए ये आपके दिल का खास ख्याल रखता है. पोटेशियम की ज्यादा मात्रा के लिए हमें इसका सेवन सलाद और पास्‍ता के रूप में करना चाहिए.

ब्लड शुगर का कंट्रोल सिस्टम

टमाटर ब्लड शुगर कंट्रोल करता है(फोटो: iStock)

टमाटर शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. डायबिटीज की समस्या से पीड़ित मरीज रोज सलाद में टमाटर खा कर अपनी शुगर कंट्रोल कर सकते हैं क्योंकि टमाटर में क्रोमियम ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है. हर रोज एक खीरा और एक टमाटर खाने से डायबिटीज के रोगी को लाभ मिलता है.

Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Early previews of our Special Projects
Continue

Published: 09 Aug 2018,02:02 PM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT