Members Only
lock close icon

अपनाइए ये 6 खास योगासन, तनाव भागेगा कोसों दूर

योग आपकी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए अहम बदलाव ला सकता है.

नेहा वशिष्ठ
फिट
Updated:
तनाव से छुटकारा पाने के लिए योग सबसे अच्छा उपाय है 
i
तनाव से छुटकारा पाने के लिए योग सबसे अच्छा उपाय है 
(फोटो: iStock)
✕

advertisement

आज हर कोई जल्‍द से जल्‍द कामयाबी के शिखर तक पहुंचने के दबाव में है. जाहिर है, इससे जाने-अनजाने में आप कई तरह के तनाव से ग्रस्त हो जाते हैं. ये तनाव आपको तुनक-मिजाज बना सकता है, रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकता है और आपके उत्साह को मार सकता है. लेकिन तनाव को दूर भगाने के लिए हमारे पास एक कारगर उपाय है. योग सबसे अच्छा तरीका है, जो तनाव से बाहर निकालने में आपकी मदद कर सकता है.

योग आपकी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए अहम बदलाव ला सकता है. इसके लिए इन योग-आसनों को अपनाएं.

पश्चिमोत्तान आसन

चटाई पर दोनों पैरों को एक साथ जोड़ते हुए फैलाकर बैठें. एक लंबी गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथ ऊपर की ओर उठाएं. फिर सांस छोड़िए, और अपने पैर के अंगूठों को छूने के लिए दोनों हाथों को आगे बढ़ाएं. अपनी पीठ को मोड़ते हुए सिर को घुटनों के नीचे वाले हिस्से तक ले जाने की कोशिश करें. 10-20 सेकेंड के लिए इसी अवस्था में रहें.

(फोटो सौजन्य: योगगुरु नेहा)

नोट - पीठ की समस्याओं से ग्रस्त लोगों को पैरों के बीच एक दूरी बनाए रखना चाहिए.

पूर्वोत्तान आसन

पैरों को आगे की ओर करके बैठें और अपने नितंबों के बगल में दोनों हाथ रखें. फिर एक गहरी सांस लें और अपने पूरे शरीर को अपने हथेलियों और पंजों की ताकत पर ऊपर उठायें. इस स्थिति में 10-20 सेकेंड के लिए रुके रहें.

(फोटो सौजन्य: योगगुरु नेहा)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

वीरभद्र आसन

पैरों को फैला कर खड़े हों. दाएं पैर के पंजे को दाईं ओर बाहर निकालें, साथ ही अपने शरीर को भी दाईं ओर घुमाएं. अब गहरी सांस लेकर दोनों हाथों को ऊपर उठाएं. सांस बाहर छोड़ कर दाएं घुटने को मोड़ें. इस स्थिति में 10 से 20 सेकेेंड तक रहें. इसे दूसरे पैर के साथ भी दोहराएं.

(फोटो सौजन्य: योगगुरु नेहा)

ओम का जाप

कमर को सीधा रखकर बैठें. गहरी सांस लें और सांस छोड़ते हुए 5 बार ओम का जाप करें.

(फोटो सौजन्य: योगगुरु नेहा)

अनुलोम-विलोम

पहले पालथी मारकर बैठें, फिर अपने दाएं अंगूठे से नाक के दाएं छिद्र को बंद करें. बाएं छिद्र से सांस अंदर लेने के बाद उसे रिंग फिंगर और मिडल फिंगर से बंद कर दाएं से छिद्र से सांस बाहर निकालें. फिर दाएं छिद्र से सांस अंदर लेकर इसी तरह बाएं से बाहर निकालें. 5 से 10 मिनट तक इस प्रक्रिया को दोहराएं.

(फोटो सौजन्य: योगगुरु नेहा)

भ्रामरी

अपनी उंगलियों को हलके से आंखों पर रखें. कानों को अंगूठों से बंद करें. जीभ को दांतों के अंदर रखते हुए, होठों को बंद कर लें. गहरी सांस लें और सांस छोड़ते हुए "Hmmmm" यानी भंवरे जैसी आवाज निकालें.

(फोटो सौजन्य: योगगुरु नेहा)

(योगगुरु नेहा होलिस्टिक हैल्थकेयर फाउंडेशन सोसाइटी की संस्थापक सदस्य हैं. नेहा योग विशेषज्ञ हैं और पिछले 12 सालों से योग सिखा रही हैं. आप www.theyogaguru.com और www.tygyoga.com के जरिए उनसे संपर्क कर सकते हैं)

ये भी पढ़ें - वजन घटाने के साथ आपकी खूबसूरती को भी निखारता है योग

Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Early previews of our Special Projects
Continue

Published: 20 Jun 2018,10:46 PM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT