Members Only
lock close icon

Teeth Whitening Tips: दांतों का पीलापन हटाने के सरल घरेलू उपाय

Teeth Whitening Home Remedies: सबसे अच्छा तरीका नीम हैं, नीम से दांतों को चमकदार बनाया जा सकता है, क्योंकि इसमें सूजनरोधी, एंटीफंगल और जीवाणुरोधी गुण होते हैं.

Anshul Jain
फिट
Published:
<div class="paragraphs"><p>Teeth Whitening Tips </p></div>
i

Teeth Whitening Tips

(फोटो: iStock)

✕

advertisement

Peele Danto Ko Safed Karne Ka Gharelu Upay: दांतों का पीलापन अक्सर शर्मिंदगी का कारण बन जाते हैं, जिन्हें छुपाने के लिए हम न जाने क्या क्या नहीं करते हैं. कई बार दांत ब्रश करने के बाद भी पीले ही नजर आते हैं और धीरे-धीरे ये पीलापन दांतों को हमेशा के लिए जकड़ लेता है. वहीं अगर दांत सफेद (Teeth Whitening) हो अक्सर हमारी पर्सनालिटी में चार चांद लग जाता है.

लंबे समय तक दांतों पर पीली परत जमने से कैविटी की समस्या हो सकती है. दांतों में कैविटी (Teeth Cavity) के साथ-साथ सांसों से दुर्गंध का भी सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में हम आपके लिए दांतों का पीलापन हटाने के कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिनकी मदद से दांतों को चमकदार बनाया जा सकता है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

दांतों का पीलापन हटाने के उपाए| Neem To Remove Yellowness of Teeth

नीम का दातुन

सबसे अच्छा तरीका नीम हैं, नीम से दांतों को चमकदार बनाया जा सकता है, क्योंकि इसमें सूजनरोधी, एंटीफंगल और जीवाणुरोधी गुण होते हैं. पत्तियां आपके मसूड़ों में बनने वाले प्लाक और टार्टर को खत्म करने का काम कर सकती हैं, जो सांसों की दुर्गंध का मूल कारण हैं और बाद में कैविटी को जन्म देती है.

केले का छिलका

पीले दांत को साफ करने के लिए केले का छिलका बेहद मददगार है. दांतों को साफ करने के लिए केले के छिलके के अंदर के हिस्से को दांतों पर रगड़ना होगा. इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें. कुछ दिनों बाद दांतों का पीलापन दूर हो जाएगा.

स्ट्रॉबेरी

पीले दांतों को साफ करने के लिए स्ट्रॉबेरी काफी मददगार है. पीले दांतों पर स्ट्रॉबोरी रगड़ने से दांतों का पीलापन साफ हो जाता है.

सरसों का तेल और सेंधा नमक

दातों को पीलापन दूर करने के लिए आप रोजाना सरसों का तेल और सेंधा नमक का इस्तेमाल करें. सेंधा नमक में एंटीबैक्टीरियल और आयोडीन पाया जाता है.

Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Early previews of our Special Projects
Continue

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT