Members Only
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Fit Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मन से निकालें खुदकुशी का ख्याल, इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें कॉल

मन से निकालें खुदकुशी का ख्याल, इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें कॉल

इन हेल्पलाइन नंबरों को अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें.

पल्लवी प्रसाद
फिट
Updated:
पूरी दुनिया में हर 40 सेकंड पर एक शख्स आत्महत्या करता है.
i
पूरी दुनिया में हर 40 सेकंड पर एक शख्स आत्महत्या करता है.
(फोटो: iStock)

advertisement

दिल्ली में एक 12 वर्षीय छात्रा का शिक्षक के द्वारा अपमान किए जाने के बाद आत्महत्या का मामला सामने आया. मां का कहना था कि स्कूल में शिक्षक लड़की का कथित तौर पर लगातार उत्पीड़न कर रहे थे.

दुनिया भर में हर साल करीब 8 लाख लोग आत्महत्या करते हैं. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के मुताबिक साल 2014 में भारत में 1,31,666 लोगों ने खुदकुशी की थी.

पूरी दुनिया में हर 40 सेकंड पर एक शख्स आत्महत्या करता है. एक अध्ययन में पाया गया था कि खुदकुशी के 87.3% मामलों में अपनी जान देने वाला इंसान ऐसी मानसिक बीमारी से पीड़ित होता है, जिसका इलाज किया जा सकता है.

हर 4 में से 1 आदमी अपने जीवन में कभी न कभी किसी तरह की मानसिक समस्या का शिकार होता है. भारत में कई तरह की और कई स्तर पर मानसिक बीमारियों से पीड़ित 10 में से 1 मरीज का ही इलाज होता है.

इस बार विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे) पर आत्महत्या की कोशिशों को रोकने के लिए देश भर में मौजूद इन हेल्पलाइन नंबरों को अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

ऐसे हालात में जब किसी के मन में आत्महत्या का विचार आ रहा हो, तो परिवार, दोस्त, जीवनसाथी और थेरेपिस्ट के संपर्क में रहने से काफी मदद मिल सकती है.

अगर आपको या आपके किसी जानने वाले को लंबे समय के लिए मदद की जरूरत है, तो मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों की इस राज्यवार लिस्ट को देखें, जिसे टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज ने क्यूरेट किया है.

Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Early previews of our Special Projects
Continue

Published: 10 Sep 2018,02:59 PM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT