Members Only
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Fit Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Home Remedies For Cough Treatment in Hindi: सूखी खांसी से परेशान तो आजमाए ये नुस्खे, मिलेगा तुरंत आराम

Home Remedies For Cough Treatment in Hindi: सूखी खांसी से परेशान तो आजमाए ये नुस्खे, मिलेगा तुरंत आराम

Cough Treatment in Hindi: बदलते मौसम के दौरान कोल्ड-कफ, सर्दी, जुखाम आम बात है, लेकिन कुछ लोगों को यह खांसी काफी दिनों तक जकड़ कर रख लेती है.

Anshul Jain
फिट
Published:
<div class="paragraphs"><p>Cold And Cough Home Remedies</p></div>
i

Cold And Cough Home Remedies

(फोटो: फिट हिन्दी/iStock)

advertisement

Home Remedies For Cough Treatment in Hindi: बदलते मौसम के दौरान कोल्ड-कफ, सर्दी, जुखाम आम बात है, लेकिन कुछ लोगों को यह खांसी काफी दिनों तक जकड़ कर रख लेती है. ऐसी स्थिति में शरीर के अंदर कई तरह की परेशानियां होने लगती है. खांसी की वजह से सीने में दर्द, पेट और पसलियों में खिंचाव होने लगता है. ड्राई कफ के कारण कई तरह की परेशानियां होने लगती है. ऐसे में अगर आप भी ऐसी लंबी खांसी से परेशान हैं तो हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं जो आपकों खांसी से आराम दिला सकते हैं.

Home Remedies Cough: खांसी के लिए घरेलू नुस्खे

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन होता है जिसमें सूजन-रोधी, एंटीवायरस और जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं. यह सूखी खांसी को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है. आप किसी भी पेय पदार्थ में 1 चम्मच हल्दी और 1/8 चम्मच काली मिर्च मिला कर पी सकते हैं. आप चाहें तो इसकी गर्म चाय भी बना सकते हैं.

अदरक

अगर दिनभर खांसी होती रहती हैं या आप भी इस तरह की खांसी से परेशान हैं तो अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा लें. उससे अच्छे से गैस पर भून लें और फिर ठंडा करके उसे नमक के साथ खाएं. अब इसे दातों के अंदर दबा लें. फिर आपको खांसी में आराम मिलेगा.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

नमक

गले के खराश और खांसी से परेशान है तो नमक खाने से राहत मिल सकती है. एक गिलास गुनगुने पानी में चुटकी भर नमक डालकर दिन में 2-4 बार गरारे करें. इससे गले में राहत मिलेगी.

घी और काली मिर्च

लंबी खांसी से निजात पाने के लिए आप घी और काली मिर्च खाने से खांसी में काफी ज्यादा आराम मिलेगा. लंबी खांसी से परेशान हैं तो तुरंत आराम मिलेगा. सबसे पहले एक चम्मच घी लें और उसमें एक चुटकी काली मिर्च मिला लें. इससे खांसी में काफी ज्यादा आराम मिलता है.

शहद

बड़ों और 1 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए शहद का इस्तेमाल सूखी खांसी के इलाज के लिए किया जाता है. शहर में जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो गले को ढकने, जलन कम करने में मदद करते हैं. आप रोजाना कई बार शहर ले सकते हैं. चाहें तो इसे चाय या गर्म पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं.

Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Early previews of our Special Projects
Continue

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT