Members Only
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Fit Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019क्या ज्यादा नमक लेना चक्कर आने की दिक्कत को ठीक कर सकता है?

क्या ज्यादा नमक लेना चक्कर आने की दिक्कत को ठीक कर सकता है?

रिसर्चर्स ने सोडियम के सेवन पर मौजूदा गाइडलाइन को चुनौती दी है.

आईएएनएस
फिट
Published:
रिसर्चर्स का कहना है कि चक्कर आने पर सोडियम की अधिक मात्रा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.
i
रिसर्चर्स का कहना है कि चक्कर आने पर सोडियम की अधिक मात्रा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.
(फोटो:iStock)
✕

advertisement

जब किसी को चक्कर आता है, तो आमतौर पर हम इसे नमक की कमी समझ के सबसे पहले नमक और शक्कर का घोल पिलाते हैं.

लेकिन रिसर्चर्स का कहना है कि चक्कर आने पर सोडियम की अधिक मात्रा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.

शोधकर्ताओं ने सोडियम के सेवन पर मौजूदा दिशा-निर्देशों को चुनौती दी है. खड़े होने के दौरान चक्कर ब्लड प्रेशर में ग्रैविटेशनल ड्रॉप की वजह से आता है और ये वयस्कों में आम बात है.

चक्कर रोकने के उपाय के तौर पर ज्यादातर सोडियम का इस्तेमाल देखा गया है.

हालांकि, इसके विपरीत बेथ इजराइल डेकोनेस मेडिकल सेंटर (BIDMC) के रिसर्चर्स ने पाया है कि सोडियम की अधिक मात्रा का सेवन वास्तव में चक्कर आने को बढ़ा देता है.

हमारी स्टडी के क्लीनिकल और रिसर्च से जुड़े पहलू हैं.
स्टीफेन जुराशेक, रिसर्चर BIDMC, बोस्टन

जुराशेक ने बताया कि स्टडी के नतीजों के मुताबिक चिकित्सकों को चक्कर के इलाज के तौर पर सोडियम के सेवन की सलाह देते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए. इसके अलावा डाइट में सोडियम की अहमियत पर और रिसर्च की जरूरत है.

Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Early previews of our Special Projects
Continue

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT