Members Only
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Fit Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019जिस हवा में आप सांस ले रहे हैं, वो कितनी प्रदूषित है? ऐसे पता करिए

जिस हवा में आप सांस ले रहे हैं, वो कितनी प्रदूषित है? ऐसे पता करिए

जानिए आपके चारों ओर की हवा सांस लेने लायक है या नहीं?

फिट
फिट
Updated:
हवा की गुणवत्ता के बारे में आप खुद पता लगा सकते हैं
i
हवा की गुणवत्ता के बारे में आप खुद पता लगा सकते हैं
(फोटो: फिट)

advertisement

क्या आप जानना चाहते हैं कि जिस हवा में आप सांस ले रहे हैं, वो सुरक्षित है या नहीं? उसकी गुणवत्ता का स्तर क्या है या उसमें मौजूद प्रदूषक कितनी मात्रा में हैं? हम एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के बारे में खुद कैसे जान सकते हैं? इसके कई तरीके हैं.

इसके लिए AQI इंडिया के एयर क्वालिटी मॉनिटर का इस्तेमाल किया जा सकता है, ये छोटी सी डिवाइस है, जिसे डेटा कलेक्ट करने के लिए कई शहरों में इंस्टॉल किया गया है. ये डेटा सेंट्रल सर्वर को भेजा जाता है, जिसे इसके एप पर देखा जा सकता है.

ये मॉनिटर तापमान, नमी और शोर प्रदूषण की भी जानकारी देता है(फोटो: फिट)

ये डिवाइस AQI का स्तर दिखाते हुए ये बताते हैं कि वायु गुणवत्ता पीएम 2.5 के मुताबिक उपयुक्त है या नहीं?

ये मॉनिटर तापमान, नमी और शोर प्रदूषण की भी जानकारी देता है. AQI मॉनिटर हवा में मौजूद प्रदूषक और स्वास्थ्य पर उनके असर को भी बताता है.

AQI 100 के पार जाना हेल्दी नहीं होता.

AQI 100 के पार जाना हेल्दी नहीं होता.(फोटो: www.aqi.in)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इसके अलावा भी आप अपने शहर और इलाके में पॉल्यूशन का लेवल कैसे जान सकते हैं, जानिए यहां.

ये मॉनिटर पीएम (पर्टिकुलेट मैटर) 2.5 का लेवल बताता है. एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का लेवल 300 के पार होना काफी गंभीर और खतरनाक माना जाता है. दिल्ली के कई इलाकों में AQI का स्तर 400 से ज्यादा है. ध्यान रखें कि ये मॉनिटर 999 से ज्यादा का लेवल नहीं दिखा सकते हैं.

अपने इलाके में पीएम 2.5 का लेवल पता लगाने के बाद जानिए कि इस कारण आपकी जिंदगी के कितने मिनट कम हो रहे हैं.

Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Early previews of our Special Projects
Continue

Published: 12 Nov 2018,03:56 PM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT