Members Only
lock close icon

Whiten teeth Home remedy: दांतों का पीलापन हटाने के घरेलू नुस्खे

Remove Yellowness of Teeth: हम यहां पर आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं, जो आपके पीले दांत सफेद करने में मदद करेगा.

Anshul Jain
फिट
Published:
<div class="paragraphs"><p>Whiten teeth Home remedy </p></div>
i

Whiten teeth Home remedy

(फोटो: iStock)

✕

advertisement

Home remedy to Whiten teeth: दांतों का पीलापन अक्सर शर्मिंदगी की वजह बन जाती हैं, जिन्हें छुपाने के लिए हम न जाने क्या क्या नहीं करते हैं. कई बार दांत ब्रश करने के बाद भी पीले ही नजर आते हैं और धीरे-धीरे ये पीलापन दांतों को हमेशा के लिए जकड़ लेता है. वहीं अगर दांत सफेद (Teeth Whitening) हो अक्सर हमारी पर्सनालिटी में चार चांद लग जाता है.

लंबे समय तक दांतों पर पीली परत जमने से कैविटी की समस्या हो सकती है. दांतों में कैविटी (Teeth Cavity) के साथ-साथ सांसों से दुर्गंध का भी सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में हम यहां पर आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं, जो आपके पीले दांत सफेद करने में मदद करेगा.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

Remove Yellowness of Teeth | दांत साफ करने का तरीका

1. सबसे पहला तरीका है कि आप पूरे दिन में 2 बार ब्रश करें, एकबार सुबह और रात में सोने से पहले 2 मिनट तक ब्रश करें इससे मसूड़ों में सड़न होने का खतरा कम होता है.

2. दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड से बने पेस्ट का उपयोग करने से जमा प्लाक और बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं.

3. दांतों को सफेद करने के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल करें, ये आपके दांत का पीलापन कम करते हैं. नींबू, संतरे या केले के छिलके दांतों पर रगड़ने से सफेद हो जाएंगे.

4. दांत की परेशानी से निजात पाने के लिए आप सी साल्ट से ब्रश कर सकते हैं. यह बहुत ही मददगार होता है ओरल हाईजीन मेंटेन करता है. आप एक महीने तक ऐसा कर लेते हैं तो दांत के पीलेपन और बदबू से निजात मिल जाएगी और फिर दोबारा इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. बता दें इस पाउडर में कैल्शियम चूर्ण मिला देते हैं तो दांत से खून निकलने की भी समस्या से निजात मिल जाएगा.

5. दांतों के दर्द, मसूड़ों की सूजन, दांतों में झनझनाहट जैसी परेशानियों में अमरूद के पत्तों से तैयार काढ़ा बहुत फायदेमंद साबित होता है. इसके लिए अमरूद के पेड़ से दस बीस पत्ते तोड़कर उसे अच्छी तरह से साफ कर लें. पत्तों को एक लीटर पानी में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें. इस काढ़े को छान लें और इससे दिन पांच 6 बार अच्छी तरह से कुल्ला करें.

Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Early previews of our Special Projects
Continue

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT