Members Only
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Fit Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Health Benefits Of Dates: सर्दियों में एनर्जेटिक रहने के लिए खजूर खाकर करें दिन की शुरुआत

Health Benefits Of Dates: सर्दियों में एनर्जेटिक रहने के लिए खजूर खाकर करें दिन की शुरुआत

Health Benefits Of Dates: इसके इस्तेमाल से कब्ज, मेटाबॉलिज्म, वजन जैसी समस्याएं आती ही नहीं है, आइए जानते हैं खजूर खाने के फायदे.

Anshul Jain
फिट
Published:
<div class="paragraphs"><p>Health Benefits Of Dates</p></div>
i

Health Benefits Of Dates

(फोटो: iStock)

advertisement

Khajoor ke Fayde, Dates Benefit: सर्दी के सीजन में खजूर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि सर्दी में खजूर खाने से शरीर को कौन सा फायदा होता है साथ ही यह भी बताएंगे कि खजूर खाने से कौन-कौन सी बीमारी कंट्रोल में रहती है. इसी के चलते खजूर को सर्दियों की मेवा कहा जाता है, इसके सेवन से शरीर को गर्माहट मिलती है, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपको एक नहीं बल्कि कई समस्याओं से बचा कर रखते हैं.

एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर दिन की शुरुआत खजूर (Khajoor) के साथ की जाए तो आप हमेशा फिट रहेंगे. खजूर में एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इससे कैंसर जैसी बीमारियां दूर रहती हैं. दिल की सेहत के लिए भी खजूर अच्छा माना जाता है. इसके इस्तेमाल से कब्ज, मेटाबॉलिज्म, वजन जैसी समस्याएं आती ही नहीं है, आइए जानते हैं खजूर खाने के फायदे.

Health Benefits Of Dates: खजूर के फायदें

हड्डियों को रखे मजबूत

सर्दियों में अक्सर मांसपेशियों और हड्डियों की समस्या हो जाती है. दर्द से लोग परेशान रहते हैं, ऐसे में खजूर का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें कैल्शियम की और पोटेशियम फॉस्फोरस, कॉपर, मैग्नीशियम का भंडार होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है.

हाई बीपी को कंट्रोल

सर्दियों में तापमान कम होता है जिससे ब्लड वेसल्स अस्थाई तौर पर सिकुड़ जाते हैं जिस वजह से ब्लड सही तरह से सप्लाई नहीं होता है और इस कंडीशन में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आपको सर्दी में हाई बीपी को कंट्रोल में रखना है तो रोजाना आपको खजूर खाना चाहिए.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

डायबिटीज करे कंट्रोल

सर्दियों में मीठे की क्रेविंग बहुत ज्यादा होती है ऐसे में डायबिटीज बढ़ने का खतरा रहता है तो ऐसे में आपको रोजाना खजूर का सेवन करना चाहिए, हालांकि खजूर मीठा होने के बावजूद भी डायबिटीज के मरीज के लिए काफी फायदेमंद होता हैं.

सर्दी जुखाम से बचाए

सर्दियों के मौसम में लोग सर्दी जुखाम के चपेट में आ जाते हैं इन लक्षणों को दूर करने में खजूर बहुत कारगर है. इसमें मौजूद सभी पोषक तत्वों से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और सर्दी जुकाम और खांसी से बचा जा सकता है.

कब्ज की समस्या में फायदेमंद

सर्दियों में अक्सर लोग कब्ज की समस्या से परेशान हो जाती हैं. ऐसे में आप प्रोटीन और फाइबर से भरपूर खजूर का सेवन करें. इससे आपको काफी आराम मिल सकता है रात को सोने से पहले कुछ खजूर पानी में भिगो दें और सुबह उसे खा ले इससे आपका मेटाबॉलिज्म ठीक काम करेगा.

खून की कमी को करे दूर

सर्दियों में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें खून की कमी की शिकायत रहती है, इसे हम एनीमिया के नाम से जानते हैं. ऐसे लोग खजूर की मदद से खून की कमी को दूर कर सकते हैं, खजूर में अच्छी खासी मात्रा में आयरन पाया जाता है इसमें मौजूद फाइबर और विटामिन सी ऐसे पोषक तत्व है जो आयरन को शरीर में अवशोषित करने में मदद करते हैं.

Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Early previews of our Special Projects
Continue

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT