

advertisement
क्या आप सर्दी-जुकाम, गले में खराश और बदन दर्द से परेशान हैं? आपको याद है, जब दादी मां आपको एक जादुई काढ़ा बनाकर पिलाती थीं और सर्दी-जुकाम तुरंत ठीक हो जाया करते थे.
जब आपके पेट दर्द होता था, तो वो आपको तुलसी की पत्तियां खिलाती थीं. जी हां, हमारी प्यारी दादी, जिनके पास सर्दी-जुकाम ठीक करने के हजारों घरेलू नुस्खे होते हैं ताकि आप किसी भी मौसम का या मौसम में बदलाव का भरपूर मजा ले सकें.
याद रखें: रोगों से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका बीमारी से बचाव है.
फिट पर पढ़ें दादी मां के वो अचूक उपाय जिससे सर्दी-जुकाम में मिल सकती है राहत:
जब खांस-खांस कर बुरा हाल हो जाए, तो दादी मां का ये नुस्खा आपको खांसी से काफी राहत दे सकता है.
जब हमारे सीने में कफ जम जाता है, तो हम सांस लेने में बहुत असहज महसूस करते हैं और हमारी प्यारी दादी मां को पता होता है कि दो मिनट में इसे कैसे दूर किया जा सकता है.
बहती नाक से परेशान और इतनी कमजोरी कि दवा लेने जाने का भी मन न हो, तो देखें दादी मां के बताए काढ़े का कमाल.
क्या आपको पता है कि अलसी, शहद और नींबू की कुछ बूंदे मिलाकर लेने से आपकी बॉडी की इम्युनिटी बढ़ेगी और गले की खराश दूर होगी? दादी मां ये बात बखूबी जानती हैं.
दादी मां के खजाने में एक ऐसा नुस्खा है, जिससे आपको कभी जुकाम नहीं होगा.
कमाल है ना? तो फिर देर किस बात की है, आपको सर्दी-जुकाम हो, इससे पहले ही फिट रहने के लिए अपनाएं ये देसी उपाय.
Published: 08 Jun 2017,02:49 PM IST